जम्मू कश्मीर में हमला : 1 BJP नेता और उनकी पत्नी की हत्या

 जम्मू कश्मीर में हमला, BJP नेता और उनकी पत्नी की हत्या : जैसे-जैसे स्वतंत्रा दिवस पास आ रही है वैसे ही जम्मू कश्मीर में आतंकवादी हमले पर हमले किए जा रहे हैं अभी कुछ दिन पहले ही जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों में ड्रोन से कई हमले किए गए थे जिसको भारतीय सेना ने ड्रोन को निष्क्रिय कर दिया था लेकिन आज भाजपा नेता को सरेआम गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना जम्मू कश्मीर के अनंतनाग जिले में हुई है। भाजपा नेता के अलावा उनकी पत्नी की भी गोली मार कर हत्या कर दी है।

भाजपा नेता अनंतनाग जिले के लाल चौकी के इलाके में रहते थे। एक अधिकारी के मुताबिक कई दिनों से आतंकी भाजपा नेता की रेकी कर रहे थे। आज संदिग्ध आतंक वादियों ने मौका देकर नेता गुलाम रसूल धार और उनकी पत्नी जवाहर बानो को मौका देखकर गोली मार दी। घटना के बात आनन फानन मे दोनो लोगो के नजदीक के हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहा पर डॉक्टर ने उनको व उनकी पत्नी को मृत घोषित कर दिया था। अचानक हुई इस घटना से आस पास के रहने वाले लोग काफी डरे हुए है। वहा पर पुलिस की टीम तैनात कर दी गई है।

जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों का हमला

जम्मू कश्मीर में हमला
जम्मू कश्मीर में हमला

जम्मू कश्मीर के अन्य भाजपा नेता अल्ताफ ठाकुर ने गुलाम रसूल और पत्नी जवाहर बानो की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने मीडिया को बताया कि गुलाम रसूल भाजपा के किसान मोर्चा के अध्यक्ष नेता थे। भाजपा के पदाधिकारी होने के अलावा वो सरपंच भी थे। अभी कुछ समय पहले हुए चुनाव में इन्हें सरपंच पद के लिए चुना गया था। गुलाम रसूल कुलगाम जिले के रेड़वानी गांव के रहने वाले थे।

गुलाम रसूल ने पिछले वर्ष विकास परिषद के लिए चुनाव भी लड़ा था लेकिन संयोगवश उन्हें उस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। इस घटना के कारण लाल चौकी में भारी पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है हालांकि अभी तक आतंकवादियों के पकड़े जाने की कोई भी सूचना नहीं मिली है।

किशतवाड से दो आतंकी हुए गिरफ्तार

वहीं दूसरी तरफ जम्मू कश्मीर को एक और सफलता मिली है जम्मू कश्मीर के किश्तवाड़ जिले से पुलिस बल ने दो आतंकियों को गिरफ्तार किया है। यह आतंकवादी हिजबुल मुजाहिद्दीन संगठन के बताए जा रहे हैं। मीडिया से रूबरू हुए के साथ फाड़ के मुख्य पुलिस अधीक्षक सफकत हुसैन ने बताया कि आज सोदर गाव से इन दो आतंक वादियों को गिरफ्तार किया गया है। यह दोनों आरोपी स्थानीय रूप से हिजबुल आतंकवादी संगठन मे शामिल थे। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने कई और खुलासे किए है। पुलिस ने बताया कि आने वाले दिनों में अन्य महत्वपूर्ण सुराख पुलिस के हाथ लग सकते है।

पकड़े गए आतंकवादियो की पहचान उस्मान कादिर और यासिर हुसैन के रूप में हुई है। पुलिस का कहना है कि अभी इनसे और भी जानकारी मिल सकती है।

Read Also :- आजादी के जश्न को ISRO करेगा दोगुना, ISRO की एक और बड़ी छलांग, आसमान में तैनात होगा निगहबान।

अभी कुछ दिन पहले ही भारतीय सेना से ड्रोन को गिराया था। जिसमे बहुत ज्यादा विस्फोटक सामग्री थी। जैसे जैसे स्वतंत्रा दिवस नजदीक आ रहा है। आतंकवादी संगठन अत्यधिक सक्रिय होने लगे हैं। आज भाजपा नेता की मौत के बाद लाल चौकी में कड़ी व्यवस्था कर दी है।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)