चीन से बड़ी खबर : मैराथन में 21 लोगों की गयी जान, खराब मौसम बना वजह।

कोरोना के जनक चीन में सब कुछ पहले जैसा हो चूका है। जिस चीन ने दुनिया को कोरोना दिया, जिस कोरोना से पूरी दुनिया अभी भी परेशान है लेकिन चीन में सब कुछ अब सामान्य हो गया है। चीन में लोग अब पहले जैसे अपने घरों से निकल कर काम पर जाने लगे हैं। लेकिन चीन के ये इतना जल्दी कैसे संभव है ये अभी भी बड़ा सवाल है।लेकिन चीन से एक आज बड़ी खबर आई है।

उत्तर पश्चिम चीन में 100 किलोमीटर की चल रही क्रॉस – कंट्री पर्वतीय मैराथन में भाग लेने वाले 21 लोगों की मौत होने की खबर आई। बताए जा रहा है की मैराथन के दौरान मौसम बेहद खराब हो गया था। इस पूरे घटना की जानकारी मैराथन से जुड़े अधिकारियों ने रविवार को दिया।एक सरकारी समाचार एजेंसी की खबर के अनुसार गांसु प्रांत में चल रहे येलो रिवर फॉरेस्ट के दौड़ में करीब 172 लोग भाग ले रहे थे। लेकिन अचानक से मौसम बदला और इस मैराथन में भाग ले रहे लोगों को तेज बर्फीली हवाओं और बर्फीली बारिश का मुकाबला करना पड़ा।

एक आधिकारिक मीडिया के रिपोर्ट के मुताबिक यह मैराथन शनिवार को सुबह 9:30 मिनट तक 21 लोगों की मृत्यु हो गई है,जबकि 151 लोगों सुरक्षित है। इन 151 में से 8 लोगों को मामूली चोटिल होने की खबर है और इनका इलाज चल रहा है।

अधिकारियों ने बताया की अचानक से मौसम ने बदलाव हुआ, शनिवार दोपहर करीब एक बजे मैराथन वाले क्षेत्र में ओले के साथ तेज बारिश होने लगी और हवाओं का भी वेग ज्यादा था,जिसके चलते वायुमंडल में अचानक से तापमान में गिरावट होने लगी जिसके चलते मैराथन में भाग ले रहे लोगों को दिक्कत हुई और 21 लोगों को अपनी जान गवानी पड़ी।इस मैराथन को घटना के बाद रोक दिया गया है। कुछ लोग लापता भी है जिनको खोजने के लिए 1200 से अधिक उपकरणों से लैस बचावकर्मियों को काम पर लगा दिया गया है। रात में तापमान कम होने के कारण बचाव कार्य में भरी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)