7th Pay Commission: कर्मचारियों के 18 महीने के DA पर बड़ा अपडेट |

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है. यह खबर केंद्रीय कर्मचारियों के लिए चंद खुशखबरी ला सकती है। दरअसल मोदी सरकार की तरफ से कर्मचारियों के महंगाई भत्ते कें एरियर को लेकर अपडेट आया है? मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मोदी सरकार कर्मचारियों को 2 लाख वन टाइम सेटेलमेंट के तौर पर एक बार में डेढ़ साल यानी कि 18 महीने का DA एरियर दे सकती हैं। सरकारी एक साथ DA कें 2 लाख रुपए तक देने पर विचार कर रही है. कर्मचारियों की तरफ से जनवरी 2020 से जून 2021 तक का रोका गया DA देने पर लंबे समय से मांग चल रही है। कई कर्मचारी संगठन के नेता लगातार बकाए DA की मांग कर रहे हैं. ऐसे में सरकारी कर्मचारियों को उम्मीद है कि DA एरियर देने को लेकर सरकार विचार करेगी और इसका जल्द हल निकलेगा। नेशनल काउंसिल ऑफ जेसीएम के सचिव के मुताबिक काउंसिल ने सरकार से डिमांड रखी है मीडिया रिपोर्ट्स की माने तों इस मसले पर कैबिनेट सेक्रेटरी से बात की गई है।

कर्मचारियों को कब और कितना मिलेगा बकाया डीए !

वित्त मंत्रालय ने कोविड-19 महामारी की वजह से मई 2020 में DA बढ़ोतरी को 30 जून 2021 तक के लिए रोक दिया था। लंबे समय से बकाया DA को लेकर कर्मचारियों के बीच लगातार जोड़-घटाना हो रहा है कि कितना DA मिलेगा। लेवल एक के कर्मचारियों का DA एरियर 11 हजार 880 रूपये सें लेकर 35 हजार रूपये कें बीच होगा। वही लेबल 13 के कर्मचारियों को DA एरियर कें रूप में 1 लाख 44 हजार 200 रूपये सें लेकर 2 लाख 18 हजार 200 रूपये मिलेंगे। DA सरकारी और सार्वजनिक क्षेत्र मे नौकरी करने वाले और पेंशन धारकों को मिलता है। दरअसल डीए में बढ़ोतरी AICPI के आंकड़ों पर निर्भर करती है. AICPI सूचकांक में मार्च 2022 में उछाल आया था, जिसके बाद यें तय है कि सरकार 3 नहीं बल्कि की 5 फीसदी महंगाई भत्ता बढ़ा सकती हैं। अगर इस पर मुहर लगती है तो कर्मचारियों का डीए 34 फ़ीसदी से बढ़कर 39 फ़ीसदी हो जाएगा।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)