Punjab : जालंधर में दरिंदगी का मामला आया सामने, 9साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म।

पंजाब (Punjab) के जालंधर से दरिंदगी की खौफनाक घटना सामने आई है। आरोपी ने 9 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म, फिर उसे सड़क पर ही फेंक कर फरार हो गया।  08 डॉक्टरों के पैनल ने बच्ची की सर्जरी की।

जानिए क्या है ,पूरा मामला ?

गुरुवार को बच्ची को जब होश आया तो उसने अपने साथ हुए दुष्कर्म के बारे में पुलिस को बताया। बच्ची ने बताया कि वह खेल रही थी। वहां पर खेत में काम करने वाला राजेश आया और पहले उसने बच्ची को कुछ खाने के लिए दिया। फिर कहा कि कुछ और खाना है तो उसके साथ चलना पड़ेगा और बच्ची लालच में आ गई और राजेश बच्ची को मोटर पर बैठा कर ले गया। फिर कुछ दूर जाकर राजेश मेने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और उसकी हैवानियत इतनी थी की बच्ची की आंतड़ियां तक बाहर आ गईं। इसके बाद आरोपी बच्ची को सड़क पर फेंक कर चला गया। कुछ बच्चों ने उसके नाना-नानी को इस बारे में बताया। नाना-नानी ने तुरंत बच्ची को अस्पताल में दाखिल करवाया और बुधवार देर रात को बच्ची की सर्जरी 8 डॉक्टरों के पैनल ने की।

9 year old girl raped in Punjab's Jalandhar

एसएसपी ने क्या कहा ?

स्थानीय एसएसपी सतिंदर सिंह ने बताया कि बच्ची बिहार की रहने वाली है और पांच दिन पहले अपने भाइयों के साथ नाना-नानी के पास रहने आई थी। बच्ची के पिता हिमाचल के हमीरपुर में मज़दूरी का काम करते हैं। राजेश बच्ची को टॉफी और चॉकलेट के बहाने से ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

अब पुलिस के लिए सबसे बड़ी चुनौती यह है कि राजेश जहां काम करता था उसके मालिक ने उससे पहचान पत्र नहीं लिया था, जिसकी वजह से आरोपी को ढूंढने में समय लग रहा है। दोपहर बाद काफी पूछताछ करने के बाद पता चला कि आरोपी झारखंड का रहने वाला है और पुलिस ने राजेश के कई साथियों से थाने में पूछताछ की तो पता चला कि आरोपी के कुछ रिश्तेदार पंजाब में मज़दूरी का काम करते हैं।
करतारपुर के डीएसपी सुखपाल सिंह (DSP Sukhpal Singh) ने कहा कि, पुलिस ने राजेश के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें कई जगहों पर छापे भी मार रही है। जहां आरोपी काम करता है, उसने आरोपी का पहचान पत्र नहीं लिया जिससे उसके घर का पता नहीं चल पा रहा है। पुलिस जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लेगी।

यह भी पढ़े : Up election 2022: karhal में बोले CM योगी Ram Mandir भारत का राष्ट्रीय मंदिर होगा?

बच्ची के पिता ने लगाई गुहार।

बच्ची का पिता गुरुवार को हिमाचल से जालंधर पहुंचा। उसने रोते हुए कहा कि, हम गरीब लोग हैं, हमें इंसाफ मिलना चाहिए। जिस दरिंदे ने मेरी बेटी का यह हाल किया है, उसको फांसी की सज़ा दी जानी चाहिए। पुलिस कार्यवाही तो कर रही है, लेकिन कलेजे को ठंडक तभी मिलेगी जब उस दरिंदे को फांसी की सज़ा मिल जाएगी।

यह भी पढ़े : Delhi में AAP निगम पार्षद Geeta Rawat घुस लेते हुई गिरफ्तार?

लेखक :  कशिश श्रीवास्तव

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)