UP Assembly Election : Asaduddin Owaisi ने ऐसा क्यों कहा की मैं अपनी इज्जत का सौदा नहीं कर सकता, बात होगी तो बराबरी की होगी ।

अगले साल उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) होना है। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) की तैयारी होने लगी है और इसके साथ ही साथ सियासी पारा भी अपने चरम पर पहुंचने लगा है। उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दल अपने अपने राजनीतिक समझ के अनुसार गणित समझने और सेट करने में लगे हुए हैं। इसी सियासी घमासान के बीच Asaduddin Owaisi ने भी UP में एंट्री मार दी है। 

यह भी पढ़े: कोरोना वायरस के बीच आया खरतनाक Nipah Virus का खतरा, जाने इसके लक्षण और बचने के उपाय।

UP Assembly Election में Asaduddin Owaisi की हुई एंट्री 

बंगाल और बिहार के चुनाव में अपनी सियासी पकड़ के बाद अब उत्तर प्रदेश में भी Asaduddin Owaisi की पार्टी ऑल इंडिया मजलिस ए इत्तेहादुल मुस्लिमीन की एंट्री में हो गई है। इस पार्टी के प्रमुख Asaduddin Owaisi मंगलवार को अयोध्या में जनसभा को संबोधित किया। इस जनसभा को संबोधित करने के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की सरकार सीएम योगी आदित्यनाथ के ऊपर तीखा हमला बोला। असदुद्दीन ओवैसी ने सिर्फ भारतीय जनता पार्टी ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी पर भी हमला बोला।

Asaduddin Owaisi

सपा के गठबंधन पर Asaduddin Owaisi का जवाब 

Asaduddin Owaisi  ने अपने संबोधन के दौरान सांप्रदायिक और सेक्यूलरिज्म की बात की। ओवैसी ने सपा से गठबंधन की लेकर खबरों पर भी अपनी स्पष्टता बताई और जब लोगों ने उनसे पूछा कि आप सपा से क्यों नहीं मिलते तो इस पर जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा कि अखिलेश से जाकर पूछो, मैं अपनी इज्जत का सौदा नहीं कर सकता। बात अगर हुई तो बराबरी से होगी।

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में बच्चों की मौत पर Akhilesh Yadav ने योगी सरकार ने कसा तंज, कहा बच्चों को तो बचा ले सरकार।

Asaduddin Owaisi ने बीजेपी पर किया हमला

बीजेपी पर तंज कसते हुए Asaduddin Owaisi ने कहा कि अगर किसी का नाम मुख्तार या अतीक हुआ तो वह बाहुबली हो जाता है लेकिन किसी का नाम कुलदीप, प्रज्ञा, सुरेश हुआ तो वह लोकप्रिय नेता बन जाता है। असदुद्दीन ओवैसी ने उत्तर प्रदेश की पार्टियां जिसमें भाजपा, सपा और बसपा तथा कांग्रेस को भी अपने जुबानी हमले में शामिल करते हुए कहा कि इन सभी पार्टियों को सिर्फ और सिर्फ एक तकलीफ होती है कि कोई भी मुसलमान पॉलीटिकल लीडरशिप में ना चला जाए।

37 फीसदी विधायकों पर दर्ज है मामले

Asaduddin Owaisi ने उत्तर प्रदेश के सरकार और बीजेपी को घेरते हुए कहा कि दागी जनप्रतिनिधियों की बात करें तो इसमें बीजेपी के 37 फ़ीसदी विधायकों पर केस हैं और इन बीजेपी के कई सांसदों पर मामले दर्ज हैं। असदुद्दीन ओवैसी ने अपने इस जनसभा संबोधन के दौरान कहा कि उत्तर प्रदेश का हर मुसलमान परेशान है। जब उसको उसका हिस्सा मिलेगा तभी चीजें बेहतर होंगी। ओवैसी के मुताबिक उत्तर प्रदेश में मुसलमानों का उनका हिस्सा नहीं मिलता है।

यह भी पढ़े: 7 सितम्बर को Shikshak Parv 2021 के अवसर पर पीएम मोदी छात्रों और शिक्षकों को देंगे खास तोहफा, जाने आपको क्या होगा लाभ !

झठे वादे पर लोगो ने दिया है वोट – Asaduddin Owaisi

ओवैसी ने कहा कि मुसलमानों ने कभी सेकुलरिज्म के झूठे वादों पर बसपा को वोट किया तो कभी सपा तो कभी कांग्रेस लेकिन अब आप को दिखाना है आप की असली ताकत क्या है। ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी पर तंज कसते हुए कहा कि मुख्यमंत्री सिर्फ नाम बदलने में लगे हुए हैं। बाबा को बोलोगे ओवरब्रिज क्यों नहीं बना तो वह कहेंगे नाम बदल दो। ओवैसी ने कहा कि सड़कों को पाइप लाइन के लिए खोदी गई पर बनाई नहीं गए।

नाम बदलने से क्या बच्चे बच जायेगे – Asaduddin Owaisi

ओवैसी ने मुख्यमंत्री योगी पर सवाल उठाते हुए था कि डेंगू से बच्चे मर गए। क्या नाम बदलने से बच्चे बच जायेगे। ओवैसी ने पीएम मोदी और सीएम योगी के बारे में अपने संबोधन के दौरान कहा कि 116 करोड रुपए दिए गए, लेकिन बाबा ने सिर्फ ₹16 करोड़ ही खर्च किए। ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ से सवाल करते हुए कहा कि अयोध्या के रुदौली में कोई सरकारी स्कूल क्यों नहीं है? ओवैसी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चुनाव आ रहा है इसलिए तालिबान की बात शुरू हो जाएगी। मै सरकारों से पूछना चाहता हूं कि आप तालिबान को बैन क्यों नहीं करते, क्या इसका कोई जवाब है आपके पास?

यह भी पढ़े: Nipah Virus Infection : निपाह वायरस पर ANI ने दी गलत खबर, तमिलनाडु में मिला निपाह वायरस की क्या है सच्चाई ?

0 thoughts on “UP Assembly Election : Asaduddin Owaisi ने ऐसा क्यों कहा की मैं अपनी इज्जत का सौदा नहीं कर सकता, बात होगी तो बराबरी की होगी ।”

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)