Assembly election result 2022: 5 राज्यों में मतगणना आज

अब से कुछ देर बाद देश के पांच राज्यों के चुनावी परिणाम आने वाले हैं। उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा और मणिपुर में कौन मुख्य मंत्री बनेगा? आज यह तय जाएगा। मतगणना अब से कुछ देर बाद यानी कि 8:00 बजे से शुरू होगी 10:00 बजे तक पहले चरण की चुनावी परिणाम सामने आने लगेंगे। जबकि 12:00 बजे तक कौन मुख्य मंत्री बनेगा इसकी तस्वीर भी साफ होने लगेगी। आपको बता दें सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन पूरी तरह से मुस्तैद है, निर्वाचन आयोग और प्रशासन की ओर से पुख्ता इंतजाम किये गए है। मतगणना स्थलों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है, आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश, पंजाब और उत्तराखंड समेत पांच राज्यों में विधान सभा चुनाव संपन्न कराए गए हैं। सत्ता की चाबी किसके हाथ लगेगी और किसको 5 सालों तक का बनवास झेलना पड़ेगा यें साफ होने में अब कुछ ही घंटों का समय बचा है। मतगणना की शुरुआत पोस्टल बैलट से होगी, इसके बाद ईवीएम खोली जाएंगी। उत्तर प्रदेश की 403 पंजाब की 117 उत्तराखंड की 70 और गोवा की 40 सीटों पर उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। जिन पांच राज्यों में चुनाव हुए हैं, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में पहले से ही चार राज्यों में बीजेपी की सरकार हैं।

इन पांच राज्यों में मतगणना आज कौन बनेगा CM?

जबकि पंजाब में कांग्रेस की सरकार है, उत्तर प्रदेश की अगर बात करें तो यहां समाजवादी पार्टी और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बीच कांटे की टक्कर मानी जा रही है। जबकि पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनती नजर आ रही है, हालांकि पंजाब में कांग्रेस की प्रमुख तौर पर टक्कर देती नजर आ रही है। इसके साथ ही पंजाब में अकाली दल, बहुजन समाज पार्टी, भारतीय जनता पार्टी और कैप्टन अमरिंदर सिंह की पार्टी पंजाब लोक कांग्रेस-पी चुनावी मैदान में डटी है। एग्जिट पोल के नतीजों की माने तो चार राज्यों में दोबारा भारतीय जनता पार्टी (BJP) कि सरकार लौटने का अनुमान बताया गया है, वहीं पंजाब में आम आदमी पार्टी के हाथ में सत्ता में आने का अनुमान है। एग्जिट पोल आने के बाद उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी ने ईवीएम की विश्वसनीयता को लेकर भी सवाल उठाएं है, और एक दिन पहले समाजवादी पार्टी नें कई जिलों में प्रदर्शन भी किया था। एग्जिट पोल के मुताबिक उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से योगी सरकार वापसी कर रही है, लेकिन क्या यह सच साबित होंगे? और बाकी चार राज्यों का क्या हाल होने वाला है अगले 3 घंटे में तस्वीर नजर आने लगेगी।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)