BCCI Annual Contract 2022 : रिद्धिमान साहा को BCCI से पंगा लेना पड़ा महंगा, पांड्या, पुजारा को भी मिला डिमोशन।

भारतीय क्रिकेटर के सलाना कॉन्ट्रैक्ट (BCCI Annual Contract 2022) को लेकर भारतीय क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा फैसला किया है। अजिंक्य रहाणे, चेतेश्वर पुजारा लंबे वक्त से बुरे फार्म में चल रहे हैं। अपने बुरे फार्म के चलते 2022 के सालाना कॉन्ट्रैक्ट में इन दोनों खिलाड़ियों को डिमोशन बीसीसीआई (BCCI) की तरफ से दिया गया है। समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार चेतेश्वर पुजारा और अजिंक्य रहाणे को ग्रेड ए से ग्रेड बी की कैटेगरी में भेज दिया गया है। वही विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को भी ग्रेड बी से ग्रेड सी में डिमोट कर दिया गया है।

यह भी पढ़े: Ukraine Russia War में एक और भारतीय की मौत, मोदी और पुतिन की दूसरी बार हो सकती है बातचीत।

BCCI Annual Contract 2022 में हार्दिक पांड्या को मिला डिमोशन

हार्दिक पांड्या भी पिछले लंबे वक्त से इंजरी झेल रहे हैं और उनको भी बीसीसीआई (BCCI Annual Contract 2022) ने एक ग्रेड से ग्रेड सी में भेज दिया है। तीन खिलाड़ियों को ही सिर्फ ग्रेड ए + में जगह दी गई है। ग्रेड ए + में भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली, भारतीय टीम के मौजूदा कप्तान रोहित शर्मा के साथ-साथ तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को जगह दी गई है। ग्रेड ए + में शामिल खिलाड़ियों को सलाना बीसीसीआई की तरफ से सात करोड़ रुपए दिए जाते हैं।

BCCI Annual Contract 2022

BCCI Annual Contract 2022 के ग्रेड ए में शामिल खिलाड़ियों की सूची

वही ग्रेड ए खिलाड़ियों को हर साल 5 करोड़ रूपये दिए जाते हैं। बीसीसीआई के द्वारा जारी की गई लिस्ट (BCCI Annual Contract 2022) में ग्रेड ए में रविंद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, के एल राहुल और ऋषभ पंत को जगह दिया गया है। ग्रेड ए से ग्रेड बी में भेजे गए खिलाड़ी जिसमें पुजारा, रहाणे, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद सिराज, इशांत शर्मा, अक्षर पटेल और श्रेयस अय्यर है। इन खिलाड़ियों को हर साल 3 करोड़ रूपये वेतन के तौर पर दिए जाएंगे।

यह भी पढ़े: Ashneer Grover ने Bharatpe के Co-founder के पद से दिया इस्तीफा, बोले मुझे इसके लिए मजबूर किया गया।

साहा को BCCI Annual Contract 2022 में मिला ग्रेड बी से ग्रेड सी का तोहफा

भारतीय टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज रिद्धिमान साहा को भी डिमोट कर दिया गया है। रिद्धिमान साहा को ग्रेड बी से ग्रेड सी में भेज दिया गया है। रिद्धिमान साहा पिछले कुछ वक्त से बीसीसीआई के साथ एक विवाद को लेकर उलझे हुए हैं। रिद्धिमान साहा पर बोर्ड सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के नियमों के उल्लंघन की जांच हो रही है। ग्रेड सी में रखे गए खिलाड़ियों को बीसीसीआई की तरफ से हर साल 1 करोड़ रूपये वेतन के तौर पर दिया जाता है। इस लिस्ट में हरफनमौला बल्लेबाज हार्दिक पांड्या शामिल है।

यह भी पढ़े: Kanpur में पुलिस चौकी के पास अज्ञात युवक की ईंट से कूचकर निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए शव को जलाया।

पुजारा, रहाणे, साहा श्रीलंका के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज से बाहर

चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और रिद्धिमान साहा के साथ-साथ इशांत शर्मा को श्रीलंका के खिलाफ 4 फरवरी से होने वाली टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है। रिद्धिमान साहा पर टीम मैनेजमेंट के चयन को लेकर हुई बातचीत को पब्लिक डोमेन में रखने का आरोप लगाया गया है। रिद्धिमान साहा भारतीय टीम में चयन नहीं होने को लेकर विवाद में फंसे हुए हैं।

यह भी पढ़े: Up election 2022: सेना भर्ती कों लेकर Akhilesh Yadav का बडा ऐलान?

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)