Up election 2022: Karhal से BJP नें SP Singh Baghel को दिया टिकट

पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान कुछ दिनों में ही शुरू हो जाएगा। सबकी नजर उत्तर प्रदेश (UP) चुनाव पर है, वहीं दूसरी ओर नामांकन का दौर भी जारी है। इस बीच मैनपुरी करहल सीट से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) नें नामांकन भर दिया है। नहीं भारतीय जनता पार्टी (BJP) नें भी सीट पर नाम फाइनल कर दिया है, भारतीय जनता पार्टी (BJP) के तरफ से अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) के खिलाफ केंद्रीय मंत्री एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) चुनाव लड़ेंगे। एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) नें सोमवार को मैनपुरी कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन दाखिल किया। तो चलिए आपको भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार एसपी सिंह बघेल (SP Singh Baghel) के बारे में बताते हैं, एसपी सिंह बघेल केंद्रीय कानून एवं राज्य मंत्री हैं। और आगरा से सांसद हैं, एसपी सिंह बघेल ने राजनैतिक की शुरुआत समाजवादी पार्टी (SP) से की थी। एसपी सिंह बघेल कभी मुलायम सिंह यादव की सुरक्षा अधिकारी हुआ करते थे।

करहल सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे एसपी सिंह बघेल!

एसपी सिंह बघेल 1998-1999 और 2004 में समाजवादी पार्टी (SP) के टिकट पर जीत कर सांसद बने इसके बाद उन्हें समाजवादी पार्टी (SP) से निष्कासित कर दिया गया। फिर 2009 में एसपी सिंह बघेल बहुजन समाज पार्टी (BSP) का साथ देने गए और बहुजन समाज पार्टी के टिकट पर 2009-2014 पर चुनाव लड़े लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। एसपी सिंह बघेल 2015 में भारतीय जनता पार्टी (BJP) में आ गए 2017 में एसपी सिंह बघेल बीजेपी के टिकट पर विधायक बने उन्हें राज्य सरकार में मंत्री भी बनाया गया। हालांकि 2019 में उन्हें आगरा से प्रत्याशी बनाया गया आगरा से उन्होंने चुनाव में जीत हासिल की बाद में सरकार ने उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाया। और इस बार मैनपुरी की करहल सीट पर अखिलेश यादव को चुनौती दे रहे है। हालांकि अखिलेश यादव इस सीट पर जीत का दावा कर रहे हैं, ऐसे में देखना होगा कि करहल की जनता किसे चुनती है।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)