Chris Morris : दक्षिण अफ्रीका के ऑलराउंडर क्रिस मॉरिस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा की।

Chris Morris resigns from all forms of cricket: दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी है। 2021 में, मॉरिस आईपीएल नीलामी के इतिहास में सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए जब राजस्थान रॉयल्स ने उनपर INR 16.25 करोड़ खर्च किए और दांव लगाया।
दक्षिण अफ्रीका के हरफनमौला खिलाड़ी क्रिस मॉरिस ने मंगलवार, 11 जनवरी को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से तत्काल प्रभाव से संन्यास की घोषणा कर दी। अब तक उन्होंने सभी प्रारूपों में 69 मैचों में प्रोटियाज का प्रतिनिधित्व किया। आखिरी बार 2019 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एकदिवसीय मैच में अपने देश के लिए खेले थे। तब से आज तक वे दुनिया भर में फ्रेंचाइजी लीग में अपना प्रदर्शन दिखा रहे है। मॉरिस ने यह भी उल्लेख किया है कि फिलहाल उन्होंने घरेलू टीम टाइटन्स के साथ कोचिंग की भूमिका निभा रहे है। Read also:- IPL 2022: बीसीसीआई के मुताबिक इस साल महाराष्ट्र करेंगे पूरे आईपीएल सत्र की मेजबानी।

संन्यास को लेकर क्रिस मॉरिस (Chris Morris) का बयान

“आज मैं क्रिकेट के सभी प्रारूपों से अपनी संन्यास की घोषणा करता हूं! मेरी यात्रा में हिस्सा लेने वाले सभी लोगों को धन्यवाद, चाहे वह बड़ा हो या छोटा यह एक मजेदार सफर रही!” मॉरिस ने अपने इंस्टाग्राम पेज पर लिखा। आईपीएल इतिहास में सर्वप्रथम उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स का प्रतिनिधित्व किया। बाद में चेन्नई सुपर किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए भी खेलते हुए अपना अंतिम अवसर दिल्ली कैपिटल एवं राजस्थान रॉयल्स के लिए अपना योगदान दिया।

मॉरिस ने अपने अंतराष्ट्रीय क्रिकेटिंग कैरियर में खेले गए 69 मैचों में कुल 94 विकेट लिए। उन्होंने अपने खेल को एक गेंदबाजी ऑलराउंडर के रूप में परिभाषित दिया , जो अक्सर 140kph से अधिक के रफ्तार से फेकना भली भाटी जानते थे साथ ही एक निचले क्रम के पिछले लंबे हिट के लिए जाने माने बल्लेबाज भी थे। एक सितारा युवा गेंदबाज जिन्होंने 22 साल की उम्र में प्रथम श्रेणी में पदार्पण किया। उन्होंने नवंबर 2012 में दक्षिण अफ्रीका में अपना डेब्यू किया, जून 2013 में एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू और 2016 के नए साल के अवसर पर टेस्ट में भी टेस्ट डेब्यू किया।

लेखक ~आर्यतीर्थ गांगुली

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)