CORONA ALERT : सावधानी हटी दुर्घटना घटी : देश में फिर से CORONA ने पकड़ी रफ्तार, लगातार पांचवें दिन नए केस 40000 के पार, 46 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10% से भी है अधिक।

देश में CORONA संक्रमण की रफ्तार एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगी है। पिछले कुछ दिनों में नए केसेस की संख्या में तेजी से इजाफा हुआ है। लगातार भारत में पांचवें दिन 40000 से अधिक नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं।

CORONA

यह भी पढ़े: बीजेपी मंत्री सनबोर शुल्लई का बेतुका बयान, चिकन, मटन और मछली की तुलना में ज्यादा बीफ खाने की दी नसीहत।

क्या कहते है बीते 24 घंटे के आंकड़े ?

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिए आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटे में CORONA के 41,831 नए मामले सामने आए हैं, जबकि देश में 541 कोरोना मरीजों की जान गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 39,258 मरीज ठीक हुए हैं। भारत में इस वक्त रिकवरी रेट की तुलना में नए कोरोना मामलों की संख्या अधिक है। मरीजों के ठीक होने की अब राष्ट्रीय भारत में 97.36% हो गया है।

यह भी पढ़े: गृह मंत्री अमित शाह का यूपी दौरा, आज गुजारेंगे मिर्जापुर में 2 घंटे, कार्यक्रम का पूरा विवरण यहां देखें।

देश ने CORONA की दूसरी लहर की तबाही का मंजर देखा था। कोरोना की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए केंद्र सरकार सतर्क हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को निर्देश देते हुए कहा कि उन जिलों में सख्त प्रतिबंध लगा दिया जाए जहां पर संक्रमण दर 10 फ़ीसदी से ज्यादा है।

46 जिलों में है 10 % से ज्यादा CORONA का संक्रमण दर

ICMR के डीजे डॉ बलराम भार्गव ने देश में बढ़ते CORONA के मामलों पर चिंता जताते हुए कहा कि देश में 46 जिलों में 10% से अधिक पॉजिटिविटी रेट पाया गया है। जबकि 53 जिलों में 5 से 10% के बीच पॉजिटिव की रेट है। उन्होंने कहा कि जिन जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10% से भी ज्यादा है वहां लोगों की आवाजाही पर पाबंदी लगानी होगी। उन्होंने कहा कि लोगों की भीड़ एवं जमावड़े पर भी प्रतिबंध लगाया जाए। अगर ऐसे जिलों में लापरवाही हुई तो हालात बेकाबू हो सकते हैं। केरल में अब तक बीते 24 घंटे में 20,624 नए मामले मिले हैं। केरल में लगातार मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश सरकार : अगर आपने कोरोना की वैक्सीन नहीं लगवाई है तो हो जाएं सावधान, कभी भी सीएम हेल्पलाइन से आ सकता है आपको फोन।

पांच ऐसे राज्य जहां बीते 24 घंटे में मिले है CORONA के सबसे ज्यादा मामले

1. केरल- 20,624 केस
2. महाराष्ट्र- 6,959 केस
3. आंध्र प्रदेश- 2,058 केस
4. कर्नाटक- 1,987 केस
5. तमिलनाडु- 1,986 केस

10 राज्य जहां तेजी से बढ़ रहे है मामले

केरल, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश ,कर्नाटक, तमिलनाडु, असम, ओडिशा,  मिजोरम, मेघालय, और मणिपुर शामिल हैं।

यह भी पढ़े: Monkey B Virus : कोरोना महामारी के बीच चीन से आई एक नई मुसीबत, घातक Monkey B Virus (BV) की हुई एंट्री।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)