COVID 19 UPDATE : एक हफ्ते में दूसरी बार 40000 के पार पहुंचा कोरोना का नए केस का आंकड़ा, जाने मुख्य 7 राज्यों में कोरोना के क्या है हाल?

देश में हर दिन कोरोना (COVID 19) के नए मामलों में उतार-चढ़ाव देखने को मिलता है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 40,006 नए मामले दर्ज किए गए हैं। जबकि 41,707 लोगों ने कोरोना (COVID 19) को हरा दिया है। बीते 24 घंटे में 583 लोगों ने कोरोना (COVID 19) की वजह से अपनी जान गवा दी है। आपको बता दें बीते 7 दिन में दूसरी बार कोरोना के नए मामलों के आंकड़े 40,000 के पार गए हैं।

यह भी पढ़े: New vehicle Scrap policy क्या है? जाने कैसे इस पॉलिसी के तहत नई गाड़ियों के रजिस्ट्रेशन से लेकर रोड टैक्स में मिलेगी छूट।

COVID 19 के एक्टिव मामले में हुई है गिरावट 

जारी आंकड़ों के मुताबिक एक्टिव केस में 2,237 की गिरावट पाई गई है। देश में अब तक 3.79 लाख कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है। इस आंकड़े की बात करें तो यह 144 दिनों में सबसे कम आंकड़ा है। आपको बता दें 23 मार्च को 3.65 लाख मामले देश में थे। देश में कुछ राज्यों में कोरोना के तेजी से बढ़ते मामले चिंता का सबब बने हुए हैं। केरल और हिमाचल प्रदेश के कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं जो सरकारों के लिए चिंता का विषय बना हुआ है।

COVID 19
CORONA UPDATE

केरल में तेजी से बढ़ रहे है कोरोना (COVID 19) के मामले

गुरुवार के दिन सिर्फ केरल में ही 21,445 नए कोरोना के मामले दर्ज किए गए हैं। केरल में बीते 24 घंटे में 20,723 लोगों ने कोरोना को हराया है। जबकि 160 लोगों की मौत हो गई। केरल में बीते 17 दिनों में से 13 दिन 20,000 से ज्यादा नए मामले मिले हैं। जबकि दूसरे राज्य हिमाचल प्रदेश में 354 कोरोना के मरीज 24 घंटे में मिले हैं। हिमाचल प्रदेश में 239 मरे हुए जबकि 3 लोगों की जान चली गई। हिमाचल प्रदेश में बीते 6 दिनों के आंकड़ों को देखा जाए तो 5 दिन 300 से ज्यादा केस मिले हैं।

8 राज्यों में हालत में लॉक डाउन जैसे है हालात

पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, उड़ीसा, तमिलनाडु ,मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी में लॉक डाउन जैसे हालात बने हुए हैं।

यह भी पढ़े: All India Council of Technical Education ने छात्रों को दी बड़ी खुशखबरी, btech के साथ इन पाठ्यक्रमों में ले सकते है दाखिला।

COVID 19 के वजह से 23 राज्यों में है आंशिक लॉक डाउन 

देश में 23 राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लगाया हुआ है। यहां कुछ जरूरी शर्तों, नियमों और पाबंदियों के साथ छूट दी गई है। इन 23 राज्यों में छत्तीसगढ़, केरल, कर्नाटक, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, जम्मू कश्मीर, हरियाणा, मध्य प्रदेश, पंजाब, लद्दाख, उत्तराखंड, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश, मणिपुर, असम, नागालैंड, मेघालय, त्रिपुरा, गुजरात और आंध्र प्रदेश शामिल है।

1 महाराष्ट्र

महाराष्ट्र की बात करें तो गुरुवार के दिन यहां 6388 COVID 19 के नए मामले मिले जबकि किसी से 90 लोग ठीक हुए हैं। महाराष्ट्र में बीते 24 घंटे में 208 लोगों की मौत हो गई है। महाराष्ट्र में अब तक 63.75 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जबकि इसमें से 61.75 लाख लोग ठीक भी हुए जबकि 1.34 लाख लोगों की मौत हो गई। महाराष्ट्र के में 62,351 मरीजों का इलाज अभी भी जारी है।

2 दिल्ली 

देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो गुरुवार के दिन 49 लोग कोरोना (COVID 19) पॉजिटिव मिले। इसमें से 41 लोग ठीक हुए हैं, जबकि दिल्ली में अब तक 14.36 लाख लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिसमें से 14.11 लाख लोग ठीक हुए तथा 25,068 लोग अपनी जान गवां चुके हैं। दिल्ली में अब तक 502 मरीजों का इलाज जारी है।

3 गुजरात 

गुरुवार के दिन गुजरात में 17 लोग कोरोना (COVID 19) संक्रमित पाए गए। बीते 24 घंटे में 28 मरीज ठीक हुए और एक की मौत हुई। गुजरात में अब तक  8.25 लाख संक्रमित पाए गए हैं, जबकि इसमें से 8.14 लाख लोग ठीक हुए हैं तथा 10,078 मरीज जान गवां चुके हैं। गुजरात में 182 मरीजों का इलाज जारी है।

4 राजस्थान 

राजस्थान की बात करें तो यहां बीते 24 घंटे में 17 लोग संक्रमित मिले पुलिस ने 24 घंटे में राजस्थान में 18 मरीज हुए हैं। राज्य में 9.53 लाख लोग अब तक कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। इन मरीजों में से 9.44 लाख मरीज ठीक हुए, जबकि 8,954 जा चुके हैं। राजस्थान में अभी भी 194 मरीजों का इलाज चल रहा है।

5 उत्तर प्रदेश 

देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां गुरुवार के दिन 15 नए कोरोना (COVID 19) के मामले दर्ज हुए।  24 घंटे में 26 लोग ठीक हुए हैं जबकि 4 मरीजों की जान गई है। उत्तर प्रदेश में अब तक 17.08 लाख लोग कोरोना संक्रमित मिले हैं जिनमें से 16.85 लाख लोग ठीक हुए हैं तथा 22,780 मरीजों की जांच कोरोना की वजह से चली गई है। उत्तर प्रदेश में अभी 490 मरीजों का इलाज जारी है।

6 मध्यप्रदेश  

मध्यप्रदेश में गुरुवार के दिन 8 नए मामले सामने आए तथा 9 मरीज ठीक हुए हैं।  मध्यप्रदेश में अब तक 7.91 लाख लोग कोरोना (COVID 19) संक्रमित पाए गए हैं, जिसमें से 7.81 लाख लोग ठीक हो चुके हैं। मध्यप्रदेश में कोरोना की वजह से 10,514 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि अभी भी मध्यप्रदेश में 131 मरीजों का इलाज जारी है।

यह भी पढ़े: SCHOOL REOPEN : स्कूल खोलने के फैसले ने पंजाब सरकार की बढ़ाई चिंता, स्कूल खोलने का फैसला क्या सरकारें जल्दबाजी में ले रही है?

7 केरल 

केरल बीते 24 घंटे में 21,445 नए कोरोना (COVID 19) के मामले दर्ज किए गए हैं। केरल में बीते 24 घंटे में 20,723 लोगों ने कोरोना (COVID 19) को हराया है। जबकि 160 लोगों की मौत हो गई।

यह भी पढ़े: CORONA UPDATE : 1 दिन में मिले 7 लाख नए मामले, 10,228 लोगों ने गवाई जान, जाने दुनिया में कोरोना का क्या है हाल।

COVID 19
COVID 19 WORLD TRACKER
नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)