Weather Update: Delhi में छाए रहेंगे बादल, कई राज्यों बरसेंगे बादल |

देश में मानसून की दस्तक हो चुकी है लेकिन अभी ज्यादातर राज्यों में मॉनसून नहीं आया है। हालांकि इस बीच प्री मानसून की एक्टिविटीज ने कई राज्यों को जरूर भिगोया है। राजधानी दिल्ली की मौसम की बात करें तो आने वाले दिनों में यहां गर्मी से राहत रहेगी मौसम विभाग के अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली में अगले 5 दिनों तक लू चलने की कोई संभावना नहीं है लेकिन पूरे हफ्ते बादल छाए रहने की संभावना है। संभावना है हालांकि मौसम विभाग ने बारिश की संभावना नहीं जताई है, वहीं प्री मानसून गतिविधियों के दौरान कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है दक्षिण पश्चिम मानसून श्रीलंका की तरफ बढ़ने के बाद केरल की ओर चल पड़ा है। इस बीच कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान पूर्वोत्तर भारत तमिलनाडु के कुछ हिस्सों केरल, लक्ष द्वीप, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, उप हिमालय पश्चिम बंगाल और सिक्किम में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। जबकि पश्चिमी हिमालय और दक्षिण तटीय कर्नाटक के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

इन राज्यों में होगी बारिश जाने मौसम का हाल ?

IMD के मुताबिक बिहार, झारखंड, उड़ीसा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और तेलंगाना, आंध्र प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के आसार हैं। वहीं उत्तर प्रदेश के पूर्व राजस्थान दिल्ली और हरियाणा के कुछ हिस्सों में धूल भरी आंधी और गरज के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। स्काईमेट वेदर के मुताबिक उत्तर दक्षिण, उत्तर आंतरिक कर्नाटक से निचले स्तरों पर कोमोरिन क्षेत्र तक फैली हुई है एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तरी अफगानिस्तान और आस-पास के क्षेत्र पर सक्रिय बना हुआ है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक पूर्व पश्चिम तरफ रेखा उत्तर पश्चिमी राजस्थान से उत्तर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ होते हुए आंतरिक ओडीशा तक फैली हुई है बिहार और आस-पास के इलाकों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है यही वजह है कि मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। मौसम में बदलाव की वजह से मई का महीना अच्छा रहा मई की शुरुआत में तो लोगों को भीषण गर्मी ने खूब परेशान किया लेकिन मई माह के आखिरी दिनों में गर्मी से राहत मिली।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)