मैट्रिमोनियल साइट्स का इस्तेमाल कर 100 से ज्यादा महिलाओं को ठगने वाला शख्स गिरफ्तार

मैट्रिमोनियल साइट्स का इस्तेमाल कर , 100 से ज्यादा लड़कियों को ठगा ।

आपको अभिनेता रणवीर सिंह की फिल्म, “लेडीज वर्सेस रिकी बहल ” तो याद ही होगी। जिसमें रणवीर सिंह लड़कियों को अपने हैंडसम लुक और शादी का झांसा देकर और ठग कर फरार हो जाता था। हर शहर में नई लड़की, नई प्लानिंग और पैसा मिलते ही फुर्र। जी हां, दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे ही शातिर युवक को गिरफ्तार किया है जो मैट्रिमोनियल साइट पर लड़कियों से संपर्क करता था, उन्हें लग्जरी लाइफ दिखाता था, शादी का झांसा देकर मौका मिलते ही पैसे लेकर भाग जाता था। साउथ दिल्ली पुलिस के हत्थे चढ़े इस शातिर ठग फरहान ने अब तक 100 से ज्यादा लड़कियों को अपना शिकार बनाया है। पुलिस के मुताबिक अब तक 36 महिलाओं की पुष्टि हो चुकी है।लेकिन यह आंकड़ा सैकड़ों में है। दरअसल बीते महीने साउथ दिल्ली पुलिस को एम्स की महिला डॉक्टर नें ठगी की शिकायत की थी। महिला डॉक्टर ने पुलिस को बताया था कि फरहान से उसकी मुलाकात Jeevansathi.com  के जरिए हुई थी।

मैट्रिमोनियल साइट्स का इस्तेमाल कर 100 से ज्यादा महिलाओं को ठगने वाला शख्स गिरफ्तार

पहले फोन पर बात हुई फिर वह मिलने आया फरहान नें खुद को अनमैरिड बताया था। फरहान उससे मिलने बी एम डब्ल्यू से आता था।कई मुलाकातो के बाद उसने शादी का झांसा दिया फिर एक बिजनेस डील के लिए 15 लाख रूपये लिए और फरार हो गया।साऊथ दिल्ली पुलिस नें महिला डॉक्टर की शिकायत के बाद jeevansathi.com मे आरोपित के बारे मे जानकारी ली।इसके साथ ही बैंक खाते और अन्य दूसरे पोर्टल की की मदद से आरोपी को ट्रेस करने की कोशिस की।जांच मे पता चला की आरोपी नें jeevansathi.com पर अपनी कई प्रोफाइल  बना रखी है। जिसकी मदद से देश भर की कई लड़कियों से वह बातचीत करता था। फरहान खुद को सिंगल बताता था। साथ ही वह ये भी बताता था की उसके परिवार मे कोई नहीं है।

यह भी पढ़े : एक ही Hospital की 11 नर्स एक साथ हों गई प्रेग्नेंट, लेकिन कैसे ?

डी सी पी विनीता मैरी नें बताया की एक विशेष टीम बनाई गई थी।टीम नें अठारह दिनों तक लीड का पीछा किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। डी सी पी साऊथ बी एम जैकर नें बताया की आरोपी नें इससे पहले पश्चिम बंगाल,राजस्थान, गुजरात, उड़ीसा और कर्नाटक जैसे विभिन्न राज्यों मे अबतक 36 महिलाओ को धोखा दिया है। पुलिस ने आरोपी की पहचान फरहान खान के रूप में की।आरोपी के पास एक बी एम डब्लू कार कई ए टी एम कार्ड और सिम बरामद हुए है। पुलिस के मुताबिक फरहान मूल रूप से तकियन पारा जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ का रहने वाला है जो फिलहाल उड़ीसा में रहता था। आरोपी महेश 12वीं पास है और साल 2015 में उसकी शादी हो चुकी है। उसकी एक 3 साल की बेटी भी है। इस खबर में फिलहाल इतना ही।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)