Evening Astro Tips: सूर्यास्त के बाद भूलकर भी ना करें ये काम, वरना रुष्ट हो जाती हैं देवी लक्ष्मी

Evening Astro Tips: सनातन धर्म में हमेशा से ही वास्तु का बहुत ही विशेष महत्व बताया गया है। आपको बता दें कि किसी भी सामान को अगर आप वास्तु के अनुसार रखते हैं तो सकारात्मक परिणाम आपको जरूर मिलते हैं और व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी निजात मिल जाता है।आपको बता दें कि वास्तु जानकारों के अनुसार सूर्यास्त के बाद कुछ कार्य करने की एकदम मनाही है।

कभी ना सोए सूर्यास्त के बाद

आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर कोई व्यक्ति शाम के समय या सूर्यास्त के बाद भी सोता है, तो वे रोगों का शिकार हो जाता है। साथ ही साथ ये भी कहा जाता है कि शाम के वक्त सोने वाले व्यक्ति की आयु कम हो जाती है। सूर्यास्त ऐसा समय होता है, जब मां लक्ष्मी घर में प्रवेश करती हैं। ऐसे में अगर आप उस समय सो जाते हैं, तो घर के दरवाजे बंद देखकर मां लक्ष्मी आपके घर के बाहर से ही चली जाती हैं।

नहीं लगानी चाहिए झाड़ू

आपको बता दें कि हिंदू धर्म में झाड़ू को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। साथ ही साथ ऐसा भी कहा जाता है कि सूर्यास्त के बाद झाड़ू लगाने की भी मनाही होती है। ऐसा माना जाता है कि शाम के वक्त घर के अंदर झाड़ू लगाने से घर में अशुद्धियां आ जाती हैं।इससे मां लक्ष्मी रुष्ट हो जाती हैं। साथ ही साथ ऐसा भी माना जाता है कि शाम के समय झाड़ू लगाने से घर की सकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर चली जाती है।

नहीं करना चाहिए इन्हें दान

आपको बता दें कि वास्तु नियमों के अनुसार सूर्यास्त के बाद कुछ चीजों को भूलकर भी दान नहीं करना चाहिए।ध्यान रहे की किसी भी जरूरतमंद या गरीब को सूर्यास्त के बाद दही, दूध, नमक आदि चीजें नहीं देनी चाहिए।ऐसा कहते हैं कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। साथ ही साथ व्यक्ति को आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ता है।

नहीं करनी चाहिए तुलसी की पूजा

हिंदू धर्म में हमेशा से ही तुलसी पूजा का विशेष महत्व बताया गया है। साथ ही साथ तुलसी की नियमित पूजा करने से मां लक्ष्मी की कृपा भी प्राप्त होती है। इसीलिए सूर्यास्त के बाद तुलसी के पौधे को छूना या उनकी पूजा करने से मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं , और ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना जाता है। ऐसे में आपको व्यक्ति को मां लक्ष्मी की नाराजगी का सामना करना पड़ता है।

यह भी पढ़ें- Vastu Tips for Tulsi Plant: घर मे इस तरह से लगाएं तुलसी का पौधा, सभी देवी देवता करेंगे इच्छापूर्ती

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)