Mizoram : मिजोरम में बाढ़ ने मचाई भारी तबाही , अब तक 9 लोगों की मौत।

असम के 26 जिले बाढ़ की चपेट में ।

देश के पूर्वोत्तर राज्य इन दिनों में बाढ़ की चपेट में हैं। त्रिपुरा असम मिजोरम में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है। असम में बाढ़ ने 26 जिलों को चपेट में ले लिया है बाढ़ और बारिश के हालात के चलते कई जिलों में 48 घंटे के लिए स्कूल बंद कर दिए गए हैं। कई दिन बीतने के बाद भी यहां स्थितियां सामान्य नहीं हो पाई हैं। असम के दारांग में बाढ़ से एक व्यक्ति की मौत हो गई है इसके बाद मरने वालों की संख्या 9 हो गई है। बाढ़ प्रभावित असम के कुछ हिस्सों में फंसे ग्रामीणों को बचाने के लिए भारतीय सेना को तैनात किया गया था। अब तक 6 लाख से ज्यादा लोगो के बाढ़ से प्रभावित होने की सूचना है। असम में बाढ़ और बारिश के बीच लगातार राहत बचाव कार्य भी जारी है। सेना और एनडीआरएफ के जवान अलग-अलग क्षेत्रों में फंसे लोगों सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने में जुटे हुए हैं।

मिजोरम

मिजोरम में हालात बेहद खराब, नदियां अपने उच्चतम जलस्तर के पार!

असम की बराक घाटी में बाढ़ की स्थिति बेहद खराब हो गई है यहां बीते 24 घंटे मे भारी बारिश से इलाके जलमग्न हो गए हैं। असम के साथ ही मिजोरम में भी हालात खराब हो गए हैं बाढ़ के चलते त्रिपुरा और मिजोरम में ईंधन का संकट खड़ा हो गया है। त्रिपुरा सरकार ने मंगलवार रात से इंधन की राइजिंग का आदेश दिया है जिसके बाद पूरे राज्य में कोहराम मच गया है। यहाँ तेजी से इंधन का स्टॉक खत्म हो रहा है। माना जा रहा है कि अगर स्थितिया नहीं सुधरी तो फ्यूल की कमी हो सकती है। गौरतलब है कि असम में पिछले कई दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। जिससे राज्य के अधिकांश क्षेत्र बाढ़ की चपेट में आ गए हैं। नदियां अपने उच्चतम जल स्तर के निशान को पार कर चुकी हैं और निचले स्तर के क्षेत्र पानी में डूब गए हैं। इस खबर में फिलहाल इतना ही।

यह भी पढ़े : Russia-Ukraine War: अमेरिकी गुप्तचर सेवा CIA को चाहिए जासूस |

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)