Up election 2022: Akhilesh Yadav के खिलाफ चुनाव लड़ने पर क्या बोली Aparna Yadav?

उत्तर प्रदेश (UP) का विधानसभा चुनाव दिलचस्प होता जा रहा है। समाजवादी पार्टी (SP) की मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) नें मैनपुरी की करहल सीट से पहली बार चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) नें भी अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को कड़ी टक्कर देने का मन बना लिया है, भारतीय जनता पार्टी (BJP) उनके खिलाफ समाजवादी पार्टी (SP) छोड़ भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुई अपर्णा यादव (Aparna Yadav) को ही करहल सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है। बतादें भारतीय जनता पार्टी (BJP) नें अभी तक करहल सीट पर प्रत्याशी के नाम ऐलान नहीं किया है, चर्चा है कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) यहा से अपर्णा यादव (Aparna Yadav) को टिकट दें सकती है। करहल सीट से कांग्रेस ने ज्ञानवती यादव (gyanwati Yadav) को मैदान में उतारा है, तो बहुजन समाज पार्टी (BSP) नें कुलदीप नारायन (Kuldeep Narayan)को टिकट दिया है।

Up election 2022: Akhilesh Yadav के खिलाफ चुनाव लड़ने पर क्या बोली Aparna Yadav?

करहल सीट से अखिलेश यादव के खिलाफ चुनावी मैदान में उतर सकती है, अपर्णा यादव?

अगर अपर्णा यादव (Aparna Yadav) भी करहल सीट से चुनाव लड़ती है, तो इस सीट पर सियासी मुकाबला बड़ा दिलचस्प हो जाएगा। वही एक टीवी चैनल से बात करते हुए अपर्णा यादव (Aparna Yadav) नें कहा कि मैं लखनऊ कैंट में लोगों की सेवा कर रही हूं, अगर पार्टी कहेगी तो अखिलेश भैया के खिलाफ भी चुनाव लडूंगी। पार्टी तय करेगी मुझे क्या करना है, गौरतलब है कि मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की छोटी बहु अपर्णा यादव (Aparna Yadav) नें हाल ही में भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया है। अपर्णा यादव (Aparna Yadav) नें 2017 में विधानसभा चुनाव समाजवादी पार्टी (SP) के टिकट पर लखनऊ कैंट सीट से लड़ा था, हालांकि उन्हें भारतीय जनता (BJP) प्रत्याशी रीता बहुगुणा (Rita Bahuguna Joshi) से हार का सामना करना पड़ा था। अब देखने लायक बात होगी की भारतीय जनता पार्टी (BJP) करहल सीट से किसको प्रत्याशी बनाती है।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)