Up election result 2022: गोण्डा की सबसे हॉट सीटो पर भाजपा की इतिहासिक जीत, जानए कौन है वो दो सीट?

गोंडा एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) का बोल-बाला देखने को मिला गोंडा में फिर से एक बार भाजपा 7 सीटों पर जीत गई। गोंडा की सबसे हॉट सीट गोंडा सदर जहां से माननीय सांसद बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक भूषण और समाजवादी पार्टी उम्मीदवार सूरत सिंह के बीच चुनावी जंग थी। गोंडा सदर में जनता के बीच जाने पर जो रुझान मिलता था, उसके अनुसार समाजवादी पार्टी प्रत्याशी सूरज सिंह प्रचंड बहुमत से जीत रहे थे। लेकिन इसके बावजूद भी गोंडा सदर 296 विधान सभा से भाजपा प्रत्याशी प्रतीक भूषण सिंह जीते सपा प्रत्याशी सूरज सिंह को 6 हजार 699 वोटों के विशाल अंतर से पराजित किया। गोण्डा सदर विधान सभा में भाजपा उम्मीदवार प्रतीक शरण सिंह को 96 हजार 228 वोट मिले जबकि सपा उम्मीदवार सूरज सिंह को 89 हजार 829 वोट मिले। गोंडा सदर 296 विधान-सभा से 2017 के विधानसभा चुनाव में भी भाजपा उम्मीदवार प्रतीक भूषण शरण सिंह को विजय प्राप्त हुई थी।

अजय सिंह नें योगेश प्रताप सिंह को विशाल अंतर से हराया?

करनैलगंज विधान-सभा 298 में इस बार भारतीय जनता पार्टी (BJP) उम्मीदवार अजय प्रताप सिंह के सामने समाजवादी पार्टी (SP) उम्मीदवार योगेश प्रताप सिंह के बीच चुनावी जंग थी। करनैलगंज विधान-सभा 298 क्षेत्र से 6 बार विधायक रह चुके कुंवर अजय प्रताप उर्फ लाला भैया का टिकट भारतीय जनता पार्टी द्वारा इस बार काट दिया गया था। इस वजह से पार्टी से नाराज़गी जताते हुए कुंवर अजय प्रताप और लल्ला भैया का समर्थन समाजवादी पार्टी (SP) उम्मीदवार योगेश प्रताप सिंह को मिला था। कुंवर अजय प्रताप उर्फ़ लल्ला भैया जैसे दिग्गज नेता का समर्थन मिलने के बावजूद सपा प्रत्याशी योगेश प्रताप सिंह को भाजपा प्रत्याशी अजय सिंह से 35 हजार 256 विशाल वोटों के अंतर से शिकस्त झेलनी पड़ी। समाजवादी पार्टी (SP) उम्मीदवार योगेश प्रताप सिंह को 68 हजार 663 वोट प्राप्त हुए जबकि भाजपा उम्मीदवार अजय सिंह को 1 लाख 3 हजार 919 वोटों मिले।

Up election result 2022: गोण्डा की सबसे हॉट सीटो पर भाजपा की इतिहासिक जीत, जानए कौन है वो दो सीट?

विधानसभा चुनाव 2022 परिणाम गोण्डा एक नजर!

01. गोंडा सदर
प्रतीक भूषण सिंह -96528
सूरज सिंह ———-89829
अंतर ———————6699

02. कर्नलगंज
अजय सिंह भाजपा—–103919
योगेश प्रताप सिंह सपा—68663
अंतर ————————-35256

03. मेहनौन
विनय कुमार द्विवेदी भाजपा–107327
नंदिता शुक्ला सपा ————–84109
अंतर ——————————–23218

04. मनकापुर
रमापति शास्त्री भाजपा —-104824
रमेश चंद्र गौतम सपा ———62428
अंतर —————— 42396

05. तरबगंज
प्रेम नारायण पांडे भाजपा–125325
राम भजन चौबे सपा———-71635
अंतर ——————————53690

06. गौरा
प्रभात कुमार वर्मा भाजपा—–73545
संजय कुमार विद्यार्थी सपा—–50571
अंतर ——————————– 22972

07. कटरा बाजार
बावन सिंह भाजपा——112291
बैजनाथ दुबे सपा ——-–-93834
अंतर —————––——-18657

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)