महंगाई भत्ता : महंगाई के बीच आई राहत की खबर, 17% से बढ़कर 28% हुआ DA

कोरोना महामारी और बढ़ती महंगाई के बीच में मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है। केंद्रीय कर्मचारियों का महंगाई भत्ता यानी DA 17% से बढ़ाकर 28% मोदी सरकार ने कर दिया। यह नया नियम 1 जुलाई 2021 से ही लागू हो जाएगा।

महंगाई भत्ता

यह भी पढ़े: कलह की निकली सुलह : सिद्धू के हाथों में होगी पंजाब की कमान, पीके के दखल के बाद कैप्टन और सिद्धू के बीच निकला सुलह का फॉर्मूला।

इसके लिए कितना खर्च करेगी सरकार

बुधवार को इस फैसले पर कैबिनेट कमेटी ऑफ इकोनॉमिक अफेयर (CCEA) ने मुहर लगा दी। केंद्र सरकार के इस फैसले के बाद अब करीब पचास लाख से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और 61 लाख से ज्यादा पेंशनर्स को लाभ मिलने वाला है। सरकार इसके लिए करीब 34,401 करोड़ रुपए खर्च करेगी।

यह भी पढ़े: Delhi Riots 2020 : दिल्ली की कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली पुलिस पर ठोका जुर्माना, कहा आरोपियों को पुलिस ही बचा रही है।

कोरोना महामारी के चलते सरकार ने जून 2021 में कर्मचारी और पेंशनर्स का DA बढ़ाने पर रोक लगा दी थी। लेकिन अब केंद्र सरकार ने इस पर से रोक हटा दिया है। इस नए फैसले से उनको फायदा होगा जिन केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनर की DA की 3 किस्ते बाकी थी। यह किस्ते 1 जनवरी 2020, 1 जुलाई 2020 और 1 जनवरी 2021 को दिया जाना था।

यह भी पढ़े: MP BOARD CLASS 10 RESULT : मध्य प्रदेश बोर्ड ने जारी किया कक्षा दसवीं का रिजल्ट टॉपर के जगह पर लिखी खास जानकारी।

महंगाई भत्ता यानी कि DA क्या होता है?

महंगाई भत्ता सैलरी का एक हिस्सा होता है। बेसिक सैलरी का एक निश्चित परसेंट होता है। देश में महंगाई के असर कम हो इसके लिए केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को महंगाई भत्ता देती है और इसको समय-समय पर बढ़ाया भी जाता है। इस महंगाई भत्ते से रिटायर्ड कर्मचारियों को भी लाभ होता है।

यह भी पढ़े: खेल जगत : तो क्या एमएस धोनी की तरह कप्तानी करते हैं रोहित शर्मा? इन दोनों में से कौन है बेहतर कप्तान ?

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)