देश की सबसे मज़बूत बीमा कंपनी है LIC, कब तक आएगा LIC का IPO?

LIC (Life Insurance Corporation)

LIC ब्रांड देश के  मज़बूत ब्रांड में से एक है , LIC (Life Insurance Corporation) इस कंपनी की वैल्यूएशन 64,722 करोड़ रूपए है। ब्रांड वैल्यूएशन रिपोर्ट के अनुसार, 2021 में यह कंपनी मोस्ट वैल्यूएशन ब्रांड (Most Valuable Brand ) के मामले में 32अंकों की छलांग लगाकर दुनिया में 206 नंबर पर आ गई है, जबकि 2020 में यह 238वें नंबर पर थी।

LIC

01 फ़रवरी , 2022 को भारतीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन (Nirmala Sitharaman) ने बजट पेश करते समय कहा कि – LIC का IPO  (Initial public offering) जल्द ही आएगा, तब से ही यह विचार सभी के मन में आने लगा कि आखिर कब तक LIC का IPO आएगा। बता दें की , LIC का IPO मार्च 2022 तक आने की संभावना नहीं है। इसकी वजह है इसकी वैल्यूएशन में तय समय से ज़्यादा वक्त लगना। इसके साथ ही कईं अन्य लीगल कार्य है, जो होने बाकी है। LIC के IPO को मैनेज करने के लिए सरकार ने 10 मर्चेंट बैंकर्स को नियुक्त किया है। इसमें से एक मर्चेंट बैंकर के सीनियर अधिकारी ने कहा, LIC के वैल्यूएशन में काफी ज़्यादा समय लग रहा है, वैल्यूएशन की प्रोसेस अगर पूरी भी हो जाती है तो उसके बाद रेगुलेटरी प्रोसेस को पूरा करना होगा।

एक अन्य अधिकारी ने कहा, LIC के वैल्यूएशन की प्रोसेस उसके साइज़, प्रोडक्ट मिक्स, रियल एस्टेट एसेट, सब्सिडियरी और प्रॉफिट शेयरिंग स्ट्रक्चर की वजह से काफी कॉम्प्लेक्स है, इसी वजह से इसे मार्च 2022 की डेडलाइन तक पूरा कर पाना मुश्किल है।

यह भी पढ़े : Corona Virus Delta Varient : कोरोना वायरस के इस नए वेरिएंट AY.4.2 ब्रिटेन में फिर मचा रहा है तबाही, अमेरिका में भी हालात कर चूका है खस्ता, जाने इस नए वेरिएंट से जुडी बड़ी बाते।

 LIC के IPO से 1लाख करोड़ रूपए जुटाना चाहती है सरकार।

LIC

सरकार LIC की 10% तक हिस्सेदारी बेचकर 40हज़ार करोड़ रुपए जुटाना चाहती है। ब्लूमर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक 5% हिस्सेदारी बिक्री से ही LIC का IPO भारत का सबसे बड़ा IPO बन जाएगा। दूसरी तरफ, 10% हिस्सेदारी बेचने से LIC ग्लोबल लेवल पर दूसरी सबसे बड़ा IPO बन जाएगा।

यह भी पढ़े : Right to Disconnet नियम क्या है? बेल्जियम में 1 फरवरी से होगा लागू, क्या भारत में भी होगा लागू? इस नियम से किन कर्मचारियों को होगा फायदा ?

LIC के पॉलिसी धारकों के लिए लाभ।

LIC के IPO में पॉलिसी धारकों के लिए 10% हिस्सा रिज़र्व किया गया है। जिससे करीबन 4 से 5 हज़ार करोड़ रुपए का शेयर इन्हें मिल सकता है। LIC के पास 32करोड़ पॉलिसीज हैं और करीबन सवा लाख कर्मचारी हैं।LIC ने पॉलिसी होल्डर्स को कहा है कि – IPO में हिस्सा लेने के लिए पॉलिसी धारक अपना पैन अपडेट करवा लें या चैक कर लें कि रिकॉर्ड में दिए गए पैन की जानकारी सही है या नहीं। LIC ने यह भी कहा है कि, जिन पॉलिसी धारकों के पास अपना डीमैट अकाउंट नहीं है तो उन्हें जल्द ही खुलवा लेना चाहिए।

यह भी पढ़े : Up election 2022: SP नें EC को लिखा Letter, CM Yogi की language को लेकर लिखा पत्र?

लेखक : कशिश श्रीवास्तव

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)