IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेटों से हराया!

आईपीएल 2021 का 46वा मुकाबला मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच शाहजहा क्रिकेट ग्राउंड दुबई में खेला गया था। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी, और टीम का पहला विकेट दूसरे ओवर की पांचवी गेंद पर रोहित शर्मा के रूप में गिरा। रोहित 10 गेंदों पर 1 चौकों की मदद से 7 रन बनाकर आवेश खान की गेंद पर कैच आउट हो गए। टीम पहले विकेट से उभरी नहीं थी, तभी क्विंटन डी कॉक 18 गेंदों पर एक चौके और एक छक्के की मदद से अक्षर पटेल की गेंद पर 19 रन बनाकर कैच आउट हो गए।इसके बाद सौरभ तिवारी और सूर्यकुमार यादव ने मिलकर टीम के स्कोर को 50 के पास पहुंचाया। सूर्यकुमार यादव 26 गेंदों पर दो चौकों और दो छक्कों की मदद से 33 रन बनाकर अक्षर पटेल की गेंद पर कैच आउट हो गए।

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेटों से हराया!

मुंबई इंडियंस का मिडिल ऑर्डर रहा फेल!

इसके बाद निचले क्रम में केरन पोलार्ड 6, हार्दिक पांड्या 18, नाथन कूल्टर नाइल 1, जयंत यादव 11 और जसप्रीत बुमराह 1, रन बना सके मुंबई इंडियंस की पूरी टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर महज 129 रन बना पाई। दिल्ली कैपिटल्स की ओर से गेंदबाजी करते हुए जहा आवेश खान ने 4 ओवरों में 15 रन देकर तीन विकेट झटके तो वही अक्षर पटेल ने 4 ओवरों में 21 रन देकर 3 विकेट झटके। इसके अलावा रिक नॉर्किया,और कगिसो रबाडा एक-एक विकेट मिला।

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेटों से हराया!

मुंबई इंडियंस ने दिया दिल्ली को 130 रनों का लक्ष्य!

लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली कैपिटल की शुरुआत अच्छी नहीं थी टीम का पहला विकेट के रूप में 24 रनों पर गिरा गया। धवन 7 गेंदों पर 1 छक्के की मदद से 8 रन बनाकर केरन पोलार्ड के डायरेक्ट थ्रो के शिकार बने और रन आउट हो गए इसके बाद पृथ्वी शॉ 7 गेंदों पर 6 रन बनाकर कुणाल पांड्या की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए स्टीव स्मिथ कुछ खास नहीं कर सके 8 गेंदों पर 9 रन बनाकर नाथन कूल्टर नाइल की गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद कप्तान ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने मिलकर टीम के स्कोर को 50 के पार पहुंचाया।

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने मुंबई इंडियंस को चार विकेटों से हराया!

मुंबई के खिलाफ पंत का बल्ला खामोश?

लेकिन तभी कप्तान ऋषभ पंत 22 गेंदों पर 3 चौके और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाकर जयंत यादव की गेंद पर कैच आउट हो गए। हालांकि इसके बावजूद भी श्रेयस अय्यर ने एक छोड़ संभाले रखा। लगातार अंतराल पर दिल्ली कैपिटल्स के विकेट गिरते चले गए अंत में श्रेयस अय्यर ने अश्विन के साथ मिलकर टीम को 4 विकेटो से जीत दिलाया श्रेयस अय्यर ने 33 गेंदों पर दो चौकों की मदद से 33 रनों की बहुमूल्य पारी खेली। तो वही रविचंद्रन अश्विन ने 21 गेंदों पर एक छक्के की मदद से 20 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। मुंबई इंडियंस की ओर से गेंदबाजी करते हुए ट्रेंट बोल्ट, जयंत यादव, कुणाल पांड्या, जसप्रीत बुमराह और नाथन कूल्टर नाइल को एक-एक विकेट मिला।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)