Aashiqui 3: Jennifer Winget संग रोमांस करेंगे Kartik Aaryan! |

राहुल रॉय और आदित्य रॉय कपूर के बाद अब कार्तिक आर्यन आशिक बनने जा रहे हैं। जी हां कार्तिक आर्यन के सितारे इन दिनों बुलंदियों पर है अक्षय कुमार स्टारर फ़िल्म भूल भुलैया का फीवर अपने फैंस पर चढ़ाने के बाद अब उनके हाथ एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म लग गई है। ज्यादातर रोमांटिक-कॉमेडी किरदार निभाने वाले कार्तिक आर्यन अब अपनी अप कमिंग फिल्म में हार्ड कौर रोमांटिक हीरो बनने जा रहे हैं। यह फिल्म हिंदी लव स्टोरीज की पॉपुलर फ़िल्म आशिकी की फ्रेंचाइजी है कार्तिक आर्यन फ़िल्म के तीसरे पाठ में बतौर लीड एक्टर नजर आएंगे। खुद कार्तिक ने फ़िल्म का लोगों शेयर करते हुए इस बात का ऐलान किया है। खबर है कि इस फिल्म का निर्देशन अनुराग बसु कर रहे हैं। इसी के साथ कार्तिक आर्यन एक ऐसे बॉलीवुड स्टार बन गए हैं जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर इस साल लोगों के दिलों पर राज किया है और अब आशिकी 3 में अपनी आशिकी वाले किरदार से कार्तिक आर्यन धमाल मचा सकते हैं।

राहुल रॉय और आदित्य रॉय कपूर के बाद अब कार्तिक आर्यन बनेंगे आशिक !

आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आशिकी 3 का लोगो दिखाया गया है। बैकग्राउंड में 90 के दशक की म्यूजिकल हिट आशिकी का पॉपुलर सॉन्ग अब तेरे बिन जी लेंगे हम बज रहा है। बता दें कि यह गाना 1990 में आई फिल्म आशिकी का है इस फ़िल्म में राहुल रॉय और अनु अग्रवाल की पर्दे पर दिखाई गई लव स्टोरी आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है। इस रोमांटिक फिल्म के दूसरे पार्ट आशिकी 2 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर ने भी अपनी लव स्टोरी से लोगों का दिल जीत लिया था। फिल्म के गाने और कपल की लव स्टोरी कमाल की थी। रोमांटिक आईकॉनिक फ़िल्म की लव स्टोरी को आशिकी 3 में कायम रखने की जिम्मेदारी अब कार्तिक आर्यन की है।

अनुराग बसु के साथ पहली बार काम करेंगे कार्तिक आर्यन

बतादे की कार्तिक आर्यन ने बॉलीवुड में कई फिल्में की है लेकिन अनुराग कश्यप के साथ उनकी यह पहली फिल्म है। इस बात की जानकारी खुद कार्तिक आर्यन ने अपने पोस्ट के जरिए दी है। कार्तिक ने कैप्शन में लिखा ‘अब तेरे बिन जी लेंगे हम’ जहर जिंदगी का पी लेंगे हम’ आशिकी 3 यह दिल दहलाने वाली हो सकती है। बासु दा के साथ मेरी पहली फिल्म। अब तक इस बात की जानकारी नहीं मिली है आशिकी थी में कार्तिक आर्यन के ऑपोजिट कौन नजर आने वाला है लेकिन ऐसी चर्चा है कि आशिकी 3 में जेनिफर विंगेट अहम किरदार में नजर आ सकती है। ऐसा कहा जा रहा है कि जेनिफर विंगेट इस फिल्म के जरिए बॉलीवुड में अपना डेब्यू कर सकती है। हालांकि अभी तक मेकर्स और एक्ट्रेस ने इस बात की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

आशिकी 3 में कार्तिक आर्यन के साथ नजर आ सकती हैं, जेनिफर विंगेट

वही जेनिफर की फ़िल्म में एंट्री पर अनुराग बसु ने भी अपनी चुप्पी तोड़ी है इस बारे में अनुराग बसु का कहना है कि मैंने भी इस तरीके की अफवाहें सुनी है। हालांकि अभी हम फ़िल्म के शुरुआती चरण में है और इसे बनाने के पहलुओं पर विचार कर रहे हैं। अनुराग बसु ने आगे कहा कि एक बार कास्टिंग हो जाए फिर चीजें सामने आ जाएंगी। जेनिफर विंगेट की बात करें तो जेनिफर विंगेट टीवी सीरियल बेहद और बेपनाह में नजर आ चुकी है इसके अलावा को सीरियल सरस्वतीचंद्र में भी दिखाई दी थी। जेनिफर ने अपने करियर की शुरुआत बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट आमिर खान के अकेले हम अकेले तुम से की थी।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)