Jio network down in Mumbai: रिलायंस जियो की कॉल और इंटरनेट सेवा हुई ठप।

Jio network down in Mumbai:- रिलायंस जियो की सर्विस मुंबई सर्किल में ठप हो गई है। इसके चलते मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई में जियो यूजर्स से कॉन्टैक्ट नहीं हो पा रहा है। कंपनी ने जियो यूजर्स को मैसेज भेज कर दी जानकारी कहा शाम 7बजे तक मिलेगी सर्विस। कईं जियो यूजर्स से इस बात की जानकारी सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर दी। नॉन जियो यूजर्स को कॉल कनेक्ट करने में भी दिक्कत आ रही है। Read also:- Basant Panchami : बसंत पंचमी का महत्व, इस पर्व को क्यूं मनाया जाता है ? बसंत पंचमी के दिन ये काम करने से मिलती है कामयाबी।

खबरों के मुताबिक, जियो ने कथित तौर पर मुंबई में नेटवर्क को बंद कर दिया है। अभी तक स्पष्ट रूप से पता नहीं चल पाया है कि जियो सर्विस (Jio network down in Mumbai)को मुंबई में क्यूं बंद किया है। मुंबई में ही नहीं दुनियाभर में जियो फाइबर सर्विस में दिक्कतों की बातें बातें सामने आ रही हैं। देशभर में जियो के 44करोड़ से ज़्यादा यूजर्स हैं, महाराष्ट्र में इनकी संख्या 3.5करोड़ से ज्यादा है और मुंबई में यह संख्या 1.5करोड़ से ज़्यादा है। ऐसी स्थिति में बार-बार जियो नेटवर्क का डाउन चले जाना कंपनी के लिए मुसीबत भी खड़ा कर सकता है।

Jio network down in Mumbai
Jio network down in Mumbai

Jio network down in Mumbai- ट्वीटर पर ग्राहकों की शिकायतें

मुंबई में जियो के कई यूजर्स कॉल नहीं कर पा रहे हैं और न ही कॉल आ रहे हैं, इससे परेशान होकर कईं यूजर्स ने ट्विटर के माध्यम से बताया है कि वे इंटरनेट सर्विस का भी उपयोग नहीं कर पा रहे हैं। उन्हें ‘Not registered on network‘ के मैसेज मिल रहे हैं। कुछ यूजर्स का कहना है कि पिछले 3दिनों से जियो के इंटरनेट में दिक्कतें आ रही हैं।

अक्टूबर में भी बाधित हुई थी सेवाएं –

इस से पहले भी अक्टूबर महीने में भी 8घंटो तक जियो की सेवाएं बंद हो गई थी। 8घंटों के लिए जियो यूजर्स(Jio Users) रहे थे परेशान, न ही इंटरनेट की सुविधा मिल पा रही थी और न ही कॉल की। कंपनी से जुड़े सूत्रों ने बताया था कि देशभर में सर्विस बाधित नहीं हुई थी। तब देश के अलग-अलग जगहों से जियो सर्विस डाउन होने की शिकायतें सामने आई थीं, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, छत्तीसगढ़ जैसे राज्य उन में शामिल थे। जियो सर्विस में आई दिक्कतों के बाद कुछ ही मिनटों में ट्वीटर पर #Jiodown ट्रेंड करने लगा था।

कशिश श्रीवास्तव

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)