LPG Price : महंगाई से जनता बेहाल, गैस सिलिंडर 1000 रूपये के पार।

पुरे देश में LPG सिलिंडर 1000 के पार।

महंगाई नें लोगों का जीना मुहाल कर दिया है एक तरफ जहां पेट्रोल डीजल की कीमत आसमान छू रही है खाने पीने की हर चीज महंगी हो चुकी है तो वहीं अब एक बार फिर वहीं एलपीजी की कीमतों में बढ़ोतरी होने से आम जनता का बजट पूरी तरह से बिगड़ गया है।इस महीने में दूसरी बार घरेलू सिलेंडर के दाम बढ़े हैं। देश में घरेलू सिलेंडर के दाम अब एक हजार रुपए से ज्यादा हो चुके हैं। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 3 रूपये 50 पैसे का इजाफा किया गया है। एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने के बाद आज के दिल्ली और मुंबई में एलपीजी सिलेंडर का दाम ₹ 1003 होगा। कोलकाता में ₹ 1029 चुकाने होंगे तो चेन्नई में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत ₹1018 रूपये पांच पैसे हैं। आज बढ़ाई गई एलपीजी सिलेंडर की कीमत के बाद पूरे देश में घरेलू एलपीजी सिलेंडर 1000 के पार पहुंच गया है। जिससे आम जनता को बड़ा झटका लगा है।

LPG

महंगाई पर ! रूस और यूक्रेन युद्ध का असर।

घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के अलावा कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर भी ₹8 महंगा हुआ है। आज से 19 किलो वाला सिलेंडर दिल्ली में ₹2354 में मिलेगा कोलकाता में ₹2454 इसके लिए चुकाने होंगे मुंबई में ₹2306 का हो गया है तो चेन्नई में कमर्शियल गैस सिलेंडर ₹2507 का मिलेगा। बता दें कि इससे पहले 7 मई के दिन घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में ₹50 का इजाफा किया गया था और आज एक बार फिर घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम में बढ़ोत्तरी के बाद जनता महंगाई की जोरदार मार झेल रही है। पिछले 1 साल में दिल्ली में घरेलू एल पी जी गैस सिलेंडर ₹809 से ₹1003 तक पहुंच गया है। इस साल एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में कई बार इजाफा हुआ है गौरतलब है कि रूस और यूक्रेन के बीच चल रही जंग के कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में उछाल आया है। इस कारण दुनिया भर में ईंधन की कीमत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। इस खबर में फिलहाल इतना ही।

यह भी पढ़े : Piyush Jain: 23 Kg Gold के लिए Piyush Jain को चुकाने होंगे इतने करोड़ रुपये ! |

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)