LPG Cylinder Price: दामों में भारी गिरावट, जानें कितना हुआ सस्ता |

नए महीने की शुरुआत के साथ आम लोगों के लिए सुकून भरी खबर आई है। जी हां महंगाई की तगड़ी मार के बीच देश की जनता को महंगाई से बड़ी राहत मिली है तेल कंपनियों ने एलपीजी सिलेंडर के दाम में बड़ी कटौती कर दी है। आज से एलपीजी सिलेंडर 198 रूपये सस्ता हो गया है, यें कटौती 1 जुलाई से 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर में की गई है यानी कि आज सें होटल, ढाबों, रेस्टोरेंट और किचन चलाने वाले लोगों को अब 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर कें लिए 198 रुपए कम देने होंगे।

आज क्या है कमर्शियल गैस के रेट !

आज के नए रेट की बात करें 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल सिलेंडर अब दिल्ली में 2 हजार 21 रुपए का मिलेगा जो कि पहले 2,219 रूपये का था। इससे पहले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 1 जून को 135 रूपये की गिरावट की गई थी। कोलकाता में 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो यहां 2,322 रूपये से घटकर 2 हजार 140 में सिलेंडर मिलेगा। मुंबई 2 हजार 171 रूपये 50 पैसे से घटकर 1 हजार 981 रूपये में कमर्शियल सिलेंडर मिलेगा। चेन्नई में ₹2,373 से घटकर 2,186 रूपये कमर्शियल सिलेंडर की कीमत हो गई है।

क्या घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी हुए हैं सस्ते ?

हालांकि तेल कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम कम जरूर किए हैं लेकिन घरेलू सिलेंडर के दाम में किसी भी तरह की कोई राहत नहीं दी है। घरेलू सिलेंडर के दाम दिल्ली में 1 हजार 3 रुपए हैं, तेल कंपनियों की तरफ से दी गई इस राहत का आने वाले समय में महंगाई पर दिख सकता है। इससे पहले 1 जून को कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 135 रूपये की गिरावट की गई थी, ऐसे में पिछले 1 महीने के भीतर कमर्शियल सिलेंडर के दाम 300 रूपये से ज्यादा कम किए गए हैं। मई महीने में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़कर अपने रिकॉर्ड स्तर 2,354 रूपये पर पहुंच गए थे।

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में आखिरी बार मई में की गई थी बढ़ोतरी , 9 करोड़ उपभोक्ताओं को मिलेगी की सब्सिडी

ताज्जुब की बात है कि घरेलू सिलेंडर में आखरी बार 19 मई को बदलाव किया गया था उसके बाद से घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं मई में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर कें रेट दो बार घटाए गए थे, घरेलू सिलेंडर कें रेट में 7 मई को 50 रूपये का इजाफा किया गया था। वही 19 मई को साडे 3 रूपये बढ़ाए गए थे लेकिन फिर कीमतों में कोई कटौती नहीं की गई है। सरकार की ओर से उज्ज्वला योजना के तहत घरेलू सिलेंडर पर 200 रूपये की सब्सिडी देने का ऐलान किया गया था यें सब्सिडी साल में 12 सिलेंडर पर ही दी जाएगी। सरकार के इस ऐलान से 9 करोड़ उपभोक्ताओं को इसका फायदा होगा।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)