Money Plant Tips: अच्छे खासे घर को गलत दिशा मे रखा हुआ मनी प्लांट कर सकता है तबाह, आज ही जान ले वास्तु टिप्स

Money Plant Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार घरों में कुछ पौधे लगाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है पर ध्यान रहें कि इन्हें लगाते वक्त कुछ बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है ऐसा ना होने पर आपको बहुत हानि हो सकती है।

मनी प्लांट का महत्व

वास्तु शास्त्र के अनुसार घरों में पेड़ पौधे लगाने का एक अलग महत्व होता है। ऐसा कहा जाता है कि घर के अंदर और बाहर की तरफ लगाए जाने वाले पौधे अलग अलग होते हैं।अगर वास्तु के अनुसार घर में पेड़-पौधे नहीं लगाया जाए, तो उसके विपरीत परिणाम तुरंत सामने आते हैं।

आपको बता दें कि वास्तु में मनी प्लांट (Money Plant Tips) को बहुत शुभ माना गया है।इसे लगाने से घर में तरक्की बनी रहती है और घर के लोग कभी आर्थिक तंगी से दूर रहते हैं।लेकिन अगर मनी प्लांट को लगाते समय कुछ बातों का ध्यान न रखा जाए, तो व्यक्ति को दरिद्रता का भी सामना करना पड़ सकता है।

इन बातों का रखें ध्यान मनी प्लांट लगाते वक्त

मनी प्लांट (Money Plant Tips) हम अक्सर लोगों के घरों में देखते हैं पर आपको बता दें कि वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे को लगाने के कुछ नियम बताए गए हैं , और इन नियमों का पालन ना करने से, व्यक्ति को कई परेशानियों का सामना भी करना पड़ सकता है। ध्यान रहें कि मनी प्लांट की पत्तियां गलती से भी जमीन को न छूएं।

ऐसा होने पर मनी प्लांट (Money Plant Tips) की बेल को किसी धागे या छड़ी से बांधकर ऊपर की ओर लटका दें। ये भी कहते हैं कि मनी प्लांट की पत्तियां अगर जमीन को छूती हैं, तो इससे घर में धन की हानि होती है। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट का हरा-भरा होना शुभ माना जाता है। ऐसे में अगर आपका घर में लगा मनी प्लांट सूख गया है या फिर पीली पड़ गया है तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए। इससे व्यक्ति को धन संबंधी हानि होने के आसार ज्यादा रहते हैं।

दिशाओं का रखें विशेष ध्यान

घर में तरक्की और सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए अपना मनी प्लांट किसी दूसरे बाहरी व्यक्ति को कभी न दें। आपको बता दें कि इससे बरकत चली जाती है और आपको आर्थिक नुकसान भी झेलना पड़ सकता है।

वास्तु शास्त्र के मुताबिक किसी भी चीज का सही दिशा में रखना बहुत जरूरी है। मनी प्लांट लगाते समय ध्यान रहे कि कभी भी पूर्व, पश्चिम या उत्तर पूर्व दिशा में गलती से भी नहीं लगाएं। मनी प्लांट को केवल दक्षिण पूर्व दिशा में ही लगाना शुभ माना जाता है।

वास्तु जानकारों का ये भी कहना है कि मनी प्लांट का सीधा संबंध शुक्र ग्रह से है। ऐसा कहते हैं कि मनी प्लांट शुक्रवार के दिन लगाना बहुत शुभ होता है। वहीं, इस बात का खास ख्याल रखें कि शुक्रवार को मनी प्लांट गलती से भी नहीं तोड़ना चाहिए।

यह भी पढ़ें- Giorgia Andriani: अरबाज़ खान की गर्लफ्रेंड ने पार की सारी हदें, हैवी क्लीवेज दिखा लोगों को बना दिया दीवाना

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)