MS Dhoni के फैंस को लग सकता है बड़ा झटका, इस सीजन के बाद धोनी IPL को बोल देंगे अलविदा, सामने आयी बड़ी वजह।

भारतीय टीम के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने पिछले साल 15 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। लेकिन महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) आईपीएल में लगातार खेलते हुए नजर आ रहे हैं। आपको बता दें धोनी शुरू से ही चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान है और अपनी कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को 3 बार चैंपियन भी बना चुके हैं। पिछले साल धोनी (MS Dhoni) की टीम CSK की परफारमेंस इतनी अच्छी नहीं रही। इस सीजन में महेंद्र सिंह धोनी की टीम टॉप पर बनी हुई है।

यह भी पढ़े: NEET UG EXAM 2021 को रद्द करने के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका हुई दायर, जाने कब होगी सुनवाई, धांधली का हवाला देते हुए छात्रों ने की मांग।

अगले साल MS Dhoni आईपीएल को कह देंगे अलविदा – ब्रैड हॉग

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर एक बहुत बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर यह है कि धोनी अगले साल आईपीएल से भी अलविदा कह देंगे। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व स्पिन गेंदबाज ब्रैड हॉग ने कहा चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अगले साल आईपीएल छोड़ देंगे।

MS Dhoni के आउट होने के तरीका पर दिख रहा उम्र का प्रभाव

अपने यूट्यूब चैनल पर ब्रैड हॉग ने बताया की मेरे मुताबिक धोनी इस साल के अंत तक आईपीएल को अलविदा कह देंगे। धोनी के आउट होने के तरीके पर भी बातचीत करते हुए कहा कि जिस तरह से धोने वरुण की गेंद पर आउट हुए है उससे साफ-साफ समझ में आता है कि अब धोनी की धार नहीं रही है। धोनी के आउट होने पर अब उनकी उम्र का प्रभाव बिल्कुल साफ देखा जा सकता है। 

यह भी पढ़े: COVID 19 से संक्रमित हुए छात्र, 2 अक्टूबर तक स्कूलों को बंद करने का आदेश, 7 महीनें बाद मिले है देश में सबसे कम कोरोना के नए मामले ।

पिछले 2 सालों से MS Dhoni बुरे फॉर्म से जूझ रहे है

ब्रैड हॉग ने कहा कि धोनी के बैट और पैड के बीच में काफी गैप रहता है। लेकिन धोनी की विकेट किप्पिंग अभी भी कमाल की है। आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी इस वक्त अपने करियर के सबसे खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं। पिछले 2 सालों से आईपीएल में धोनी का बल्ला बिल्कुल खामोश रहा है। अगर इस सीजन की बात करें तो 10 मैचों में महेंद्र सिंह धोनी सिर्फ 52 रन ही बनाए जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 18 रन है। ऐसे में लगता है की धोनी कभी भी आईपीएल को अलविदा कह सकते हैं।

(MS Dhoni)

अपनी कप्तानी में MS Dhoni ने CSK को दिलाये है 3 IPL ट्रॉफी

आपको बता दें महेंद्र सिंह धोनी शुरू से सीएसके के कप्तान रहे और अपनी कप्तानी में तीन बार आईपीएल का खिताब जीताया है। धोनी की कप्तानी में CSK ने 2010,2011, और 2018 में आईपीएल का खिताब अपने नाम किया है। धोनी की कप्तानी में 2020 को छोड़ देंगे तो हर बार CSK आईपीएल के प्लेऑफ तक पहुंचती है।

यह भी पढ़े: Modi Cabinet Meeting :पीएम पोषण योजना को मिली हरी झंडी, इस योजना के लिए खर्च होंगे 1.31 लाख करोड़ रुपए, मोदी के इस एक फैसले से पैदा होगी करीब 59 लाख नौकरी, जाने सरकार ने आज क्या-क्या लिए बड़े फैसले?

भारत के सबसे सफल कप्तान है MS Dhoni

अगर धोनी IPL को अलविदा कह देते हैं तो टीम में उनकी कमी जरूर खलेगी। भारत के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम 2 वर्ल्ड कप और चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता है। महेंद्र सिंह धोनी ने भारत को पहला वर्ल्ड कप (T20) 2007 में दिलाया था। जिसके बाद 2011 में वनडे वर्ल्ड कप भारतीय टीम को जीताया। धोनी की कप्तानी में 2013 में भारतीय टीम चैंपियंस ट्रॉफी विजेता बनी। चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के साथ महेंद्र सिंह धोनी दुनिया के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जो आईसीसी की तीनों ट्राफी अपने नाम किए है और भविष्य में शायद ही कोई ऐसा कारनामा कर पाएगा।

यह भी पढ़े: BANK HOLIDAY IN OCTOBER 2021: एक या दो दिन नहीं बल्कि पुरे 21 दिन बैंक अक्टूबर में रहेंगे बंद, छुट्टी की पूरी सूची देखे, जल्दी निपटा ले बैंक से जुड़े सारे काम।

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)