Mustard Oil Benefits: सरसो के तेल के फायदे जान लेंगे तो हो जाएंगे दंग, कैंसर के साथ साथ सर्दी-जुकाम मे भी है कारगर

Mustard Oil Benefits: सरसों के तेल के कई फायदे हैं , सरसों का तेल आप सब अपने रोजमर्रा की जिंदगी में जरूर इस्तेमाल करते होंगे पर क्या आपको खाने पीने के , सर्दी जुखाम में इस्तेमाल , सूजन को दूर करने के अलावा भी इसके फायदों के बारे में पता है आज हम आपको सरसों के तेल के कुछ ऐसे ही फायदों के बारे में बताएंगे।

सरसों के तेल के फायदे

सरसों के तेल की तीखी खुशबू इसे बाकी तेलों से अलग बनाती है। भारत के पूर्वी और पूर्वोत्तर हिस्‍सों में लगभग हर एक घर में सरसों के तेल का इस्‍तेमाल लोगों द्वारा किया जाता है। सरसों के तेल में कुछ ऐसे औषधीय गुण पाए जाते हैं जो फंगल इंफेक्‍शन के इलाज में बेहद उपयोगी हैं। ये गुण जुकाम को दूर, बालों और इम्‍यु‍निटी को बढ़ने में बहुत लाभकारी हैं।

मच्छर को भगाता है दूर सरसों का तेल

अगर आप मच्छर और उनसे होने वाली बीमारियों से परेशान हो गए हैं तो सरसों के तेल के इस इस्तेमाल के बारे में जरूर जानना चाहिए।क्या आपको पता है कि सरसों का तेल एक प्रभावी मच्छरों से बचाने वाली क्रीम की तरह काम करता है, इसकी तेज सुगंध कीट-कीड़ों को पास आने से रोकती है। इसी तरह यह मलेरिया और अन्य कीट से होने वाले रोगों को रोकने में भी बहुत मदद करता हैं।

बालों के लिए अनमोल वरदान है सरसों का तेल

सरसों के तेल के नियमित इस्तेमाल से सिर में रक्त परिसंचरण बढ़ता है।इसमें विटामिन, खनिज और बीटा कैरोटीन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं।इसके साथ साथ इसमें लोहा, फैटी एसिड, कैल्शियम और मैग्नीशियम भी शामिल होते हैं। सरसों का तेल समय से पहले बाल सफेद हो जाने की समस्या को रोकता है साथ ही साथ स्वाभाविक रूप से आपके बालों को काला करने में मदद करता है।

कैंसर से बचाता है सरसों का तेल

रिसर्च द्वारा ऐसा सामने आया है कि सरसों के तेल के नियमित इस्तेमाल से कैंसर का खतरा कम होता है।सरसों के तेल में ग्लूकोसिनोलेट नामक तत्व होता है, जो अपने एंटी-कार्सिनजेनिक गुणों के लिए जाना जाता है, और कैंसर को शरीर में बनने से रोकता है। इसमें मौजूद फ़यटोनुट्रिएंट्स कोलोरेक्टल और पेट के कैंसर के खिलाफ सुरक्षा भी प्रदान करते हैं।जिससे आपकी शरीर में होने वाले कैंसर का खतरा कम होता है।

यह भी पढ़ें- Arbaaz Khan Girlfriend Georgia हुईं कैमरे के सामने बेकाबू, दिए ऐसे पोज़ की छूट जाएंगे पसीने

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)