Nobel Prize 2021 Winner : David Julius और Ardem Patapoutian को फिजियोलॉजी / मेडिसिन में संयुक्त रूप से मिला नोबेल पुरस्कार, जाने कौन है ये दोनों वैज्ञानिक और इन्हे किस खोज के लिए मिला नोबेल पुरस्कार।

वर्ष 2021 के लिए मेडिसिन के नोबेल पुरस्कार विजेताओं (Nobel Prize 2021 Winner) के नाम का ऐलान आज कर दिया गया है। इस बार नोबेल पुरस्कार अमेरिका के डेविड जूलियस (David Julius) और लेबनान के अर्देम पटापाउटियन (Ardem Patapoutian) को संयुक्त रूप से यह पुरस्कार दिया गया है। 

यह भी पढ़े: UP Free Laptop Yojana 2021 Update : सिर्फ कक्षा 10वीं या 12वीं नहीं बल्कि इन टेक्निकल कोर्सेज में पढ़ने वाले छात्रों को भी मिलेगा मुफ्त लैपटॉप, जाने कैसे होगा आवेदन, किन दस्तावेजों की होगी जरूरत।

Nobel Prize 2021 को किस खोज के लिए दिया गया है?

इन दोनों वैज्ञानिकों ने फिजियोलॉजी और मेडिसिन में संयुक्त रूप से नोबेल पुरस्कार जीतने  (Nobel Prize 2021 Winner) में कामयाबी हासिल की है। दोनों ने तापमान और स्पर्श के लिए रिसेप्टर की खोज करने के कारण इन दोनों को नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2021 Winner) दिया गया है। इन दोनों वैज्ञानिकों ने शरीर में तापमान, दबाव और दर्द देने वाले रिसेप्टर की खोज की थी।

Nobel Prize 2021 Winner

दोनों ही Nobel Prize 2021 Winner अमेरिका के है

नोबेल पुरस्कार के दोनों ही विजेता अमेरिका के हैं। David Julius यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया में प्रोफेसर हैं तो वहीं Ardem Patapoutian अर्मेनियाई मूल के अमेरिकी नागरिक हैं और ला जोला के स्क्रिप्स इंस्टीट्यूट में वैज्ञानिक के तौर पर काम करते हैं।

यह भी पढ़े: Lakhimpur Kheri Voilence : लखीमपुर से निकली चिंगारी लखनऊ तक पहुंची, कई दिग्गज नेताओं को पुलिस ने किया अरेस्ट तो कुछ हाउस अरेस्ट किये गए, अब तक 8 की मौत, पढ़े पूरी अपडेट।

सोमवार को स्टॉकहोम (Stockholm) में करोलिंस्का संस्थान (Karolinska Institute) के एक पैनल के द्वारा नोबेल पुरस्कार विजेताओं (Nobel Prize 2021 Winner) के नाम की घोषणा कर दी गई। आपको बता दें इस नोबल पुरस्कार में एक स्वर्ण पदक दिया जाता है और साथ में एक करोड़ स्वीडिश क्रोनर दिए जाते हैं। अगर इसको भारतीय करेंसी में देखे तो करीब 8.5 करोड़ रुपए होता है। इस पुरस्कार की राशि इसके कर्ताधर्ता रहे आविष्कारक अल्फ्रेड नोबेल के द्वारा छोड़ी गई वसीयत से लिया जाता है।

Nobel Prize 2021 Winner

आइए इन दोनों वैज्ञानिकों के बारे जानते हैं।

1. David Julius

David Julius अमेरिकी वैज्ञानिक हैं जिनका जन्म 1955 में अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में हुआ था। वर्ष 1984 में California University Berkeley से पीएचडी की डिग्री हासिल करते हैं और मौजूदा समय में वह University of California, San Francisco में प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत हैं।

2. Ardem Patapoutian

वही दूसरे वैज्ञानिक Ardem Patapoutian की बात करें तो वह भी अमेरिका में प्रोफेसर के तौर पर कार्यरत हैं। मूल रूप से लेबनान के रहने वाले हैं। इनका जन्म वर्ष 1967 में लेबनान के बेरूत में हुआ था। बेरुत में युद्ध के हालात थे तो इसके चलते बेरूत से अमेरिका के लॉस एंजेलिस में शिफ्ट हो गए। 1996 में उन्होंने कैलिफोर्निया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी पेसाडेना से पीएचडी की डिग्री हासिल करते है। मौजूदा समय वह स्क्रिप्‍स रिसर्च, ला जोला, कैलिफोर्निया वर्ष 2000 से कार्यरत है।

यह भी पढ़े: NEET UG 2021 : जाने UP में नीट के जरिये कैसे ले मेडिकल कॉलेजों में दाखिला, ये होगी प्रक्रिया, इन दस्तावेजों की होगी जरूरत।

अमेरिका के डेविड जूलियस (David Julius) और लेबनान के अर्देम पटापाउटियन (Ardem Patapoutian) तापमान और  स्पर्श के लिए रिसेप्टर्स की खोज करने पर और मेडिसिन के लिए नोबेल पुरस्कार (Nobel Prize 2021 Winner) को जीता है। इस बार नोबेल पुरस्कार विजेताओं की मौलिक खोजों ने समझाया कि कैसे गर्मी, ठंड और स्पर्श हमारे तंत्रिका तंत्र में संकेतों को आरंभ कर सकते हैं। पहचाने गए आयन चैनल कई शारीरिक प्रतिक्रियाओं और  रोग स्थितियों के लिए महत्वपूर्ण होते हैं।

Nobel Prize 2021 Winner

2020 में 3 तीन वैज्ञानिकों ने जीता Nobel Prize

इससे पहले 2020 में मेडिसिन का नोबेल पुरस्कार 3 वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से दिया गया था। पुरस्कार को पाने वाले में दो अमेरिकन वैज्ञानिक शामिल थे जिनका नाम  हार्वे जे ऑल्टर और माइकल हॉफटन था जबकि तीसरे वैज्ञानिक ब्रिटिश थे जिनका नाम चार्ल्स एम राइस था। इन तीनों वैज्ञानिकों ने हेपिटाइटिस सी वायरस की खोज की थी जिसके लिए इन्हें यह सम्मान दिया गया। इनकी खोज ने बताया कि यह वायरस लीवर को खराब करता है जिससे जान का खतरा बन जाता है। यह एक ऐसी सफलता थी जिससे इस जानलेवा बीमारी का इलाज करना बेहद आसान हो गया था।

यह भी पढ़े: Shahrukh Khan’s son Aryan Khan को NCB ने क्रूज पर हो रहे ड्रग्स पार्टी के मामले में कर रही है पूछताछ, अन्य 8 लोग भी NCB के हिरासत में, कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, जाने और कौन कौन है शामिल।

3 thoughts on “Nobel Prize 2021 Winner : David Julius और Ardem Patapoutian को फिजियोलॉजी / मेडिसिन में संयुक्त रूप से मिला नोबेल पुरस्कार, जाने कौन है ये दोनों वैज्ञानिक और इन्हे किस खोज के लिए मिला नोबेल पुरस्कार।”

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)