e-RUPI E-VOUCHER DIGITAL PAYMENT : आज शाम 4:30 पीएम मोदी लांच करेंगे e-RUPI, जाने e-RUPI से जुड़े 10 बड़ी बातें।

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज शाम करीब 4:30 बजे देश में डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ई वाउचर बेस्ट डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन e-RUPI को लांच करने वाले हैं। यह एक प्रकार का प्रीपेड वाउचर है जिसको नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने विकसित किया है। इस e-RUPI के माध्यम से उपभोक्ता कैशलेस और कांटेक्ट लेस पेमेंट कर पाएंगे। सरकार इस e-RUPI डिजिटल पेमेंट को योजनाओं का लाभ आखिरी व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से लांच कर रही है।

e-RUPI

यह भी पढ़े: RBI DIGITAL CURRENCY : क्या है आरबीआई की डिजिटल करेंसी ? जाने इसका इस्तेमाल कैसे होगा? आम आदमी के लिए कैसे होगा फायदेमंद?

आइए जानते हैं इस e-RUPI के 10 बड़े फायदे।

1. यह एक प्रकार का कैशलेस और कांटेक्ट लेस पेमेंट का तरीका है।

2. e-RUPI माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ अब सीधे लाभार्थियों को जाएगा।

3. इस e-RUPI के इस्तेमाल से अब भ्रष्टाचार में कमी आएगी।

यह भी पढ़े: CBSE CLASS 10 RESULT UPDATE : क्या आज जारी होगा सीबीएसई कक्षा दसवीं का रिजल्ट?, पढ़ें लेटेस्ट अपडेट।

4. सरकारी योजनाओं से जुड़े सभी विभाग या संस्थान को बिना किसी फिजिकल कांटेक्ट के सीधे लाभार्थियों और सर्विस प्रोवाइडर से जुड़ने का माध्यम है।

5. यह क्यूआर कोड या एसएमएस स्ट्रिंग बेस्ट E-VOUCHER  होगा, जिससे लाभार्थियों के मोबाइल पर सीधे भेज दिया जाएगा।

6. इस वन टाइम पेमेंट सर्विस में उपभोक्ता बिना किसी कार्ड, डिजिटल पेमेंट या इंटरनेट बैंकिंग के बावजूद इस बाउचर को रिडीम कर पाएंगे।

यह भी पढ़े: विपक्षी पार्टियों पर जमकर बरसे अमित शाह, मिर्जापुर में सभा सम्बोधन के दौरान कहा, बीजेपी वोट बैंक की राजनीति से नहीं डरती है।

7. इसी e-RUPI के माध्यम से यह भी सुनिश्चित किया जाएगा की लेनदेन पूरा होने के बाद ही किसी भी सर्विस प्रोवाइडर को उसका भुगतान मिलेगा।

8. e-RUPI प्रीपेड होने की वजह से इसमें किसी भी तरह से मध्यस्थ को शामिल किए बिना सीधे सर्विस प्रोवाइडर का समय पर भुगतान करने में सुविधा होगी।

9. इस डिजिटल बाउचर का उपयोग प्राइवेट सेक्टर में अपने एम्पलाई वेलफेयर और कारपोरेट सामाजिक जिम्मेदारी कार्यक्रमों के लिए भी किया जा सकता है।

10. इसके माध्यम से सेवा देने और लेने वालों को सीधे तौर पर जोड़ा जाएगा।

यह भी पढ़े: CORONA ALERT : सावधानी हटी दुर्घटना घटी : देश में फिर से CORONA ने पकड़ी रफ्तार, लगातार पांचवें दिन नए केस 40000 के पार, 46 जिलों में पॉजिटिविटी रेट 10% से भी है अधिक।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)