Money laundering case: जेल में बंद Anil Deshmukh क़े साथ हुआ बड़ा हादसा?

मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अर्थर रोड जेल मे बंद महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को मुंबई के जेजे हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया है। गिरने की वजह से अनिल देशमुख का कंधा डिसनोकेट हो गया है, इसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब अनिल देशमुख के कंधे की सर्जरी की जाएगी, आपको बता दें सीबीआई ने अनिल देशमुख को अपनी हिरासत में लेने के लिए जेल पहुंची थी लेकिन कुछ घंटों बाद उन्हें जेजे अस्पताल क़े ऑर्थोपेडिक डिपार्टमेंट में भर्ती करवा दिया गया। सूत्रों के मुताबिक गिरने की वजह से अनिल देशमुख के कंधे में फैक्चर हो गया है, जेजे हॉस्पिटल की टीम डॉक्टर पल्लवी सप्ले ने कहा कि महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख सरकारी अस्पताल की हड्डी रोग विभाग मैं भर्ती हैं। और डॉक्टर उनकी जांच कर रहे हैं, खबरों के मुताबिक अनिल देशमुख के कंधे की सर्जरी होगी। इस हादसे की वजह से सीबीआई के अधिकारियों को अनिल देशमुख की गिरफ्तारी के लिए कुछ दिन और इंतजार करना होगा।

अनिल देशमुख की टूटी हड्डी, अस्पताल में भर्ती?

बता दें जेल अधिकारियों ने कहा कि इससे पहले अनिल देशमुख उनके निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को सीबीआई की हिरासत में भेजने के लिए कागजी कार्रवाई चल रही थी। आपको बता दें पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख को पिछले साल नवंबर में ED नें अवैध वसूली और मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अरेस्ट किया था, तब से वह जेल में बंद है। अनिल देशमुख, संजीव पलांडे और कुंदन शिंदे वर्तमान में मनी लॉन्ड्रिंग में न्याय की हिरासत में थे, जिसकी जांच ED कर रहा था। वहीं सीबीआई ने आगे की जांच के लिए उनकी हिरासत मांगी थी, गौरतलब है मुंबई के पूर्व पुलिस परमवीर सिंह आरोप लगाया था कि तत्कालीन गृह मंत्री अनिल देशमुख में पुलिस अधिकारियों को शहर के रेस्टोरेंट और बार हर महीने 100 करोड रुपए की वसूली का लक्ष्य दिया था। अनिल देशमुख ने आरोपों से इनकार किया लेकिन मुंबई हाई कोर्ट के द्वारा सीबीआई को उनके खिलाफ मामला दर्ज करने का निर्देश दिए जाने के बाद उन्हें महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा देना पड़ा था।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)