Pune Rape Case: पुणे में नाबालिग लड़की से पिता और भाई ने किया रेप, दादा और एक रिश्तेदार भी शामिल।

पुणे से एक चौकाने वाली घटना सामने आई है। एक नाबालिग लड़की के साथ उसी के पिता और भाई ने रेप (Pune Rape Case) किया। दादा और एक रिश्तेदार भी गलत तरह से बच्ची को छूते थे।

जाने पूरा मामला

पुलिस अधिकारी ने बताया की शनिवार को एक नाबालिग लड़की से उसके पिता और किशोर भाई के रेप (Pune Rape Case) का मामला आया है। अधिकारी ने कहा कि पीड़िता और उसका परिवार बिहार का रहने वाला है। लेकिन कुछ समय से वे पुणे में रह रहे थे। पुलिस अधिकारी के मुताबिक, पिछले 5 सालों से अलग-अलग समय पर नाबालिग के साथ रेप किया जा रहा था।

Pune Rape Case

यह भी पढ़े: The Kashmir Files – विवादों और विवादित बयानों से घिरी है विवेक अग्निहोत्री की फिल्म।

Pune Rape Case में भाई और पिता है शामिल

2017 से पीड़िता का पिता और नवंबर 2020 से पीड़िता का भाई उसके साथ रेप कर रहे थे। जबकि पीड़िता के दादा और एक रिश्तेदार उसके साथ छेड़खानी किया करते थे। पुलिस अधिकारी अश्विनी सातपुते ने कहा कि घटना का पता तब चला जब स्कूल में ‘गुड टच एंड बैड टच’ की क्लास दी जा रही थी। क्लास के दौरान पीड़िता ने अपनी आपबीती साझा की और बताया कि उसने पिछले 5 सालों में क्या-क्या झेला है।

यह भी पढ़े: Rajasthan Rape Case : जयपुर में मसाज के नाम पर 45 वर्षीय विदेशी महिला से हुआ रेप, केस दर्ज।

यह सामूहिक रेप नहीं

अश्विनी सातपुते ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि पिता ने 2017 से पीड़िता का रेप (Pune Rape Case) करना शुरू किया था और भाई ने नवंबर 2020 से। उसके दादा और एक रिश्तेदार उसे गलत तरह से छूते थे। सातपुते ने कहा, क्योंकि ये सभी घटनाएं अलग-अलग समय पर हुई और आरोपी एक-दूसरे की हरकतों के बारे में नहीं जानते थे। इसलिए यह सामूहिक रेप का मामला नहीं है।

यह भी पढ़े: UP Election 2022: CM Yogi की Social-Engineering को गहराई से समझें

पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने पुणे शहर के बंड गार्डन थाने में 11 साल की नाबालिग लड़की से रेप (Pune Rape Case) के आरोप में उसके पिता, भाई, दादा और एक रिश्तेदार के खिलाफ आईपीसी की धारा 376, 376(A) (B), 375, 377, 377(3) (B), और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। 

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश का सबसे गरीब MLA, BJP उमीदवार को दी पटखनी!

लेखक – कशिश श्रीवास्तव

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)