Punjab exit poll: पंजाब के Malwa में बड़ा खेल, Bhagwant man ने बदले समीकरण?

एग्जिट पोल में पंजाब में आम आदमी सरकार बनाती दिख रही है। पंजाब के मालवा क्षेत्र में आम आदमी पार्टी कमाल का प्रदर्शन करती दिख रही है, सबसे ज्यादा। पार्टी के खाते में यहां पर 69 में 63 सीटें आती दिख रही है। कहां जा रहा है, भगवंत मान सिंह की वजह से आम आदमी पार्टी को ये फायदा हो रहा है। एग्जिट पोल के मुताबिक मालवा क्षेत्र में इस बार आम आदमी पार्टी को 63 सीटें मिलती दिख रही है, आम आदमी पार्टी यहां पर एक तरफा इस क्षेत्र में बढ़त बनाती दिख रही है। वहीं कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है, मालवा क्षेत्र से कांग्रेस को सिर्फ 4 सीटें मिलने का अनुमान है। पंजाब का मालवा वो क्षेत्र है जहां से हार जीत का फैसला टाइम होता है। अभी तक का इतिहास बताता है कि पंजाब में हर मुख्य मंत्री इसी क्षेत्र से निकलता है। इस बार भी आम आदमी पार्टी ने अपने मुख्य मंत्री उम्मीदवार भगवंत मान सिंह को धुरी सीट से उतारा था, वही चरण जीत सिंह चन्नी अपनी जिन 2 सीटों से चुनाव लड़ रहे हैं वो भी मालवा क्षेत्र से ही आती है।

मालवा में बड़ा खेला, किसको कितनी सीटें मिल सकती हैं?

अब आज तक का एग्जिट पोल बता रहा है कि क्षेत्र में आम आदमी पार्टी ने क्लीन स्वीप किया है। आम आदमी पार्टी में बहुमत का आंकड़ा इसी क्षेत्र से हासिल किया है, आम आदमी पार्टी के खाते में यहां पर 63 सीटें जाती दिख रही है। एग्जिट पोल के आंकड़े बता रहे है कि आम आदमी पार्टी को हर वर्ग का वोट मिला है, यहां पर आम आदमी पार्टी बाजी मारती दिख रही है। कांग्रेस के खाते में 35 फीसदी वोट जा सकता है, वही अकाली दल को 20 फ़ीसदी वोट मिलने का अनुमान है। 2017 के विधान सभा चुनाव की बात करे तो इसी मालवा से कांग्रेस की सरकार बनाने में निर्णायक भूमिका निभाई थी, तब यहां से कांग्रेस को 40 सीटें मिली थी। वही आम आदमी पार्टी 18 सीटों पर सिमट गई थी, लेकिन इस बार इसी क्षेत्र में भगवंत मान में तगड़ी मेहनत की थी। जमीन पर भगवंत मान सिंह की लोकप्रियता भी देखी जा सकती थी, अब वही लोकप्रियता सीटों में तब्दील होती दिख रही है। भगवंत मान के चुनावी प्रचार पर भी नजर डालें तो उन्होंने एक बात लगातार कहीं आपने 70 साल कांग्रेस- अकाली को दिए एक बार आम आदमी पार्टी को मौका दीजिए। भगवंत मान सिंह का यह नारा लगता है कि कई सीटों पर असर कर गया है।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)