Rajasthan Rape Case : राजस्थान में आवास दिलाने के बहाने पटवारी ने किया महिला के साथ दुष्कर्म।

Rajasthan Rape Case 

Rajasthan Rape Case  : मामला है राजस्थान के बाड़मेर का वहां पटवारी ने एक महिला को आवास दिलाने का झांसा दिया और उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली। वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी देकर बार-बार महिला को मिलने के लिए बुलाया था। तंग आकर महिला ने कराया केस दर्ज।

Rajasthan Rape Case 

जानिए  क्या है पूरा मामला ? 

Rajasthan Rape Case  : पीड़िता बाड़मेर की रहने वाली है उसने पुलिस को बताया कि, पटवारी अगस्त 2021 में उसके साथ संपर्क में आया था। पटवारी उसके घर पहुंचा और ज्वार की फसल बुवाई करने के बारे में जानकारी ली। आरोपी ने अपना नाम इंद्र सिंह बताया और खुद को पटवारी बताया। इंद्र सिंह ने महिला से कहा कि वे फसल की गिरदावरी करने आया है, इससे सारकारी योजना का लाभ मिलता है। इसके बाद पीड़िता के पति ने उसे बैठाया और पड़ोस से दूध लेने चला गया। इसी दौरान आरोपी पटवारी ने महिला के साथ अश्लील हरकतें करते लगा। सरकारी योजना की जानकारी देने के बहाने उसने महिला से उसका नंबर भी ले लिया। उसके बाद पटवारी ने शराब पीकर वीडियो कॉल कर महिला से अश्लील बातें करना शुरू कर दिया।

यह भी पढ़े : Ahmedabad serial blast case: कोर्ट ने दोषियों की तुलना आदमखोर तेंदुए से की?

Rajasthan Rape Case : कच्ची झोपड़ी में ले जाकर किया दुष्कर्म।

पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि, 25 दिसंबर को रात 11बजे आरोपी पटवारी ने वीडियो कॉल कर बाहर सड़क पर बुलाया और उसके मना करने पर घर पहुंच गया। महिला डर गई और घर से बाहर आई तो पटवारी उसे एक कच्ची झोपड़ी में ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही उसके अश्लील फोटो और वीडियो भी बना ली। इसके बाद से ही आरोपी उसे बाड़मेर और जोधपुर आकर मिलने के लिए दबाव बनाया था।

यह भी पढ़े : Bharatmala Project : भारतमाला परियोजना क्या है? और यह भारत के लिए क्यों महत्वपूर्ण है ?

Rajasthan Rape Case में पुलिस ने क्या कहा ?

सेड़वा थाने के थाना अधिकारी जेठाराम ने बताया कि, पीड़िता के पास 20जनवरी को रात में पटवारी ने वीडियो कॉल किया और मिलने के लिए दबाव बनाया। महिला ने मना किया तो आरोपी ने नग्न होकर अश्लील हरकतें करना शुरू कर दिया, महिला ने उसका वीडियो रिकॉर्ड कर लिया। पुलिस ने बताया कि, आरोपी पटवारी इंद्रसिंह ने महिला को आवास दिलाने का लालच दिया था। महिला की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी इंद्रसिंह के खिलाफ रेप, ब्लैकमेल और अश्लील हरकतें करने का केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता ने एक वीडियो रिकॉर्डिंग पुलिस को दी है जिस के आधार पर पुलिस जांच में जुटी है, और पीड़िता का मेडिकल भी करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़े : UP election 2022: UP में तीसरे चरण और पंजाब में कैसी रही वोटिंग?

लेखक : कशिश श्रीवास्तव

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)