Rajasthan Rape Case : जयपुर में मसाज के नाम पर 45 वर्षीय विदेशी महिला से हुआ रेप, केस दर्ज।

राजस्थान (Rajasthan ) के जयपुर से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया, जहां एक विदेशी महिला के साथ रेप (Rajasthan Rape Case) किया गया। खबरों के मुताबिक वह विदेशी महिला जयपुर घुमने आई थी। उस महिला को आयुर्वेदिक मसाज देने के नाम पर इस जुर्म को अंजाम दिया गया। इस मामले को महिला ने सिंधी कैंप थाना में दर्ज कराया। मामले की गंभीरता को देखते हुए थानाधिकारी ने इस मामले में जांच के आदेश दिए।

यह भी पढ़े: फिल्म ‘Bachchan Pandey’ के प्रमोशन के लिए ‘The Kapil Sharma Show’ में पहुंचे अक्षय कुमार, खत्म हुई नाराज़गी।

जानिए क्या है पूरा मामला

नीदरलैंड के एम्सटर्डम में रहने वाली 45 वर्षीय महिला जयपुर घुमने आई थी। जयपुर के जाने माने होटल जोबनेर बाग में वह महिला रुकी थी , जहां उस महिला के साथ आयुर्वेदिक मसाज के नाम पर बलात्कार (Rajasthan Rape Case) किया गया। बताया जा रहा है कि आरोपी जयपुर के खातीपुरा में मसाज सर्विस प्रोवाइडर का काम करता था।

यह भी पढ़े: Microsoft In Hyderabad : हैदराबाद में माइक्रोसॉफ्ट बनाने जा रहा है देश का सबसे बड़ा डेटा सेंटर।

पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उस मसाज सर्विस प्रोवाइडर ने उसे निर्वस्त्र किया और फिर उसके साथ अश्लील हरकतें शुरू करी दी। दो घंटे तक उसका रेप करने के बाद आरोपी ने महिला को धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को भी इसके बारे में बताया तो वह उसे जान से मार देगा।

यह भी पढ़े: C-17 Globemaster यूक्रेन में फसे भारतीयों के लिए बना संकटमोचन, जाने इसकी खासियत।

Rajasthan Rape Case में पुलिस ने दिए जांच के आदेश

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए सिंधी कैंप थाना की एस.एच.ओ गुजंन सोनी ने पीड़िता के केस दर्ज करवाने पर पूरे शहर में नाकाबंदी करवा दी और आरोपी की जांच शुरू कर दी। घटना के करीब चार घंटे की जांच के बाद आरोपी पकड़ा गया। आरोपी इस दुष्कर्म को अंजाम देने के बाद केरल भागने की फिराक में था लेकिन पुलिस ने उसे धर दबोचा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

Rajasthan Rape Case

महिलाओं की सुरक्षा जरूरी

बताया जा रहा है कि इस वक्त जयपुर, राजस्थान और कई अन्य जगहों पर विदेशी लोग घूमने आ रहे हैं। लेकिन देश और प्रदेश इस तरह की घटनाओं (Rajasthan Rape Case) से शर्मसार हो जाता है क्योंकि भारत में अतिथि को भगवान माना जाता है। इसलिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए है और यह भी कहा है महिलाओं की सुरक्षा में कोई चूक नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा अगर कोई ऐसा कार्य करें तो दोषीयों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।

यह भी पढ़े: Up election 2022: सेना भर्ती कों लेकर Akhilesh Yadav का बडा ऐलान?

लेखक – मेघा रुस्तगी

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)