RCB team in IPL 2022: RCB ने नई टीम बनाने की तैयारी की है, पहले नंबर पर विराट कोहली को चुना है।

RCB team in IPL 2022 : रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल रिटेंशन के लिए अपने खिलाडियों क़े नाम चुन लिए है। ऐसे में कुछ खिलाड़ियों के नाम सामने आ चुके हैं, जिनको रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपनी टीम में शामिल करने वाली है। चलिए आपको बताते हैं. विराट कोहली के साथ साथ किन तीन खिलाड़ियों पर आरसीबी की पैनी नजर है। आईपीएल 2022 को लेकर अभी से हल चल काफी तेज है. नये सीजन शुरू होने में अभी करीब 4 -5 महीने बाक़ी है। लेकिन इसको लेकर रोमांच हाई है. हर फ्रेंचाइजी के पास सिर्फ चार खिलाड़ियों को रिटेन करने की छूट है। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर किन किन खिलाड़ियों को अपनी टीम में रिटेन करने वाली है. इस पर सस्पेंस बर करार है। लेकिन कुछ बड़े नाम सामने आ गए है. जैसे की विराट कोहली ने आईपीएल 14 सीजन में साफ किया था, कि वह बतौर कप्तान अब आगे रॉयल चैलेंज बैंगलोर के लिए नहीं खेलेंगे।

RCB team in IPL 2022
RCB team in IPL 2022

RCB team in IPL 2022 : आरसीबी किन-किन खिलाड़ियों को कर सकती है रिटेन

RCB team in IPL 2022 : ऐसे में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर पूर्व कप्तान विराट कोहली के लिए मास्टर प्लान तैयार कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर अपने सबसे बड़े खिलाड़ी विराट कोहली को आगे भी अपने साथ बनाए रखेगी। विराट कोहली ने आई पी एल 2021 सीजन के बाद टीम की कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। साफ किया था कि वो सिर्फ आरसीबी के लिए खेलेंगे. वहीं विराट कोहली के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल को रिटेन करने के लिए तैयार है। विराट कोहली और ग्लेन मैक्सवेल के अलावा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर दो अन्य खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है। इसके लिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के पास यूज़वेंद्र चहल, हर्षल पटेल, देवदत्त पादिक्कल और मोहम्मद सिराज जैसे विकल्प है। माना जा रहा है देवदत्त पादिक्कल पक्के हैं लेकिन यूज़वेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज में से किसी एक को चुना जा सकता है। बता दें रॉयल चैलेंज बेंगलोर नें ग्लेन मैक्सवेल को आई पी एल 2021 की नीलामी में 14 करोड़ 25 लाख रुपए में खरीदा था।

RCB team in IPL 2022
RCB team in IPL 2022

 

यह भी पढ़े: UP Board Exam 2022: कब से शुरू होगी 10 वी और 12 वी की बोर्ड परीक्षाएं?

RCB team in IPL 2022 : मोहम्मद सिराज -यूज़वेंद्र चहल में से किसी एक खिलाड़ी को कर सकती है

रिटेन

RCB team in IPL 2022 : ऑस्ट्रेलियाई आलराउंडर बल्लेबाज ने अपने प्रदर्शन से इतनी बड़ी कीमत को सही भी साबित किया रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ग्लेंन मैक्सवेल के प्रदर्शन से खुश है। इसी वजह से उन्हें आईपीएल 2022 में मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन करने का मन बना चुकी है। यह इसलिए भी हो रहा है, लंबे समय से रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम का हिस्सा रहे दिग्गज साउथ अफ्रीकी बल्लेबाज एबी डी विलियर्स ने सन्यास का ऐलान कर लिया है। जिसके कारण वो अगले सीजन में आईपीएल में नहीं खेलें गें इसीलिए रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने ग्लेन मैक्सवेल को चुना है। कहना गलत नहीं होगा कि आरसीबी यानी कि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु की टीम अगले सीजन के लिए तैयार हो गई है। अब देखना होगा रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम में बाकी खिलाड़ी कौन-कौन से होते हैं. और आई पी एल 2022 के लिए आरसीबी यानी कि रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर का कप्तान कौन बनता है।

यह भी पढ़े: Team Lucknow in IPL:तैयार हो रही है, IPL की Lucknow Team, फ्रेंचाइजी ने कई खिलाड़ियों से किया संपर्क।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)