Shakti Kapoor Break Silence After Son Siddhanth Kapoor Arrested In Bengaluru

अपने बेटे सिद्धांत कपूर के ड्रग्स केस में पकड़े जाने पर पहली बार शक्ति कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। अब सें कुछ देर पहले यह खबर आई किस सिद्धांत कपूर को बेंगलुरु में पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वों एक होटल में दोस्तों के साथ पार्टी कर रहे थे पुलिस ने वहां छापा मारा और छह लोगों को हिरासत में ले लिया। इन 6 लोगों में शक्ति कपूर का बेटा सिद्धांत कपूर भी शामिल है। मेडिकल जांच में सिद्धांत के ड्रग्स लेने की पुष्टि हो चुकी है। इस बात को लेकर मुंबई में हल्ला मचा हुआ है। इस बीच बेटे के पकड़े जाने पर पहली बार शक्ति कपूर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है इ-टाइम से बातचीत में शक्ति कपूर ने कहा मैं सिर्फ अभी एक चीज ही कर सकता हूं वों यें कि यह संभव नहीं है। शक्ति कपूर के कहने का मतलब है कि उन्हें इस बात पर भरोसा नहीं कि उनका बेटा ड्रग्स ले सकता है।

बेटे की गिरफ्तारी पर शक्ति कपूर ने तोड़ी चुप्पी

इ टाइम्स के मुताबिक सिद्धांत रविवार को मुंबई से बेंगलुरु के लिए निकले थे और यह घटना देर रात हुई। शक्ति कपूर और उनके परिवार को यह पता भी नहीं था कि सिद्धांत किस होटल में ठहरे हुए हैं। बेंगलुरु पुलिस देर रात एमजी रोड पर एक होटल में छापा मारा था जहां से सिद्धांत और उनके कई साथियों को धर दबोचा गया सिद्धांत को उलसूर पुलिस स्टेशन में लाया गया। पुलिस ड्रेस लेने के शक में 35 लोगों के सैंपल भेजे थे जिनमें से सिद्धांत सहित छह लोगों के सैंपल पॉजिटिव आए। हालांकि पुलिस को अभी तक यह पता नहीं चला है कि इन लोगों ने ड्रग्स का सेवन होटल में किया या फिर कहीं और सिद्धांत की गिरफ्तारी से पूरा कपूर परिवार सदमे में है। इस समय सिद्धांत की बड़ी बहन श्रद्धा कपूर इस फिल्म में रणबीर कपूर के साथ स्पेन मे एक फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन भाई के पकड़े जाने पर वह भी काफी परेशान हो गई है। फिलहाल अभी सिद्धांत पुलिस स्टेशन में है और जल्द ही उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)