LPG cylinder price Hike: एक साथ बढ़े LPG सिलेंडर के दाम जाने नया रेट?

पेट्रोल डीजल के बाद अब एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए हैं, आज 1 अप्रैल 2022 से कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में भारी उछाल आया है। 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत में एक बार में 250 रूपये बढ़ा दिए गए हैं, इस साल के बाद 19 किलोग्राम वाला गैस सिलेंडर 2 हजार 253 रुपए का हो गया है। हालांकि अभी घरेलू रसोई गैस सिलेंडर के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं हुई है, आपको बता दें कमर्शियल गैस सिलेंडर 250 रुपए की बढ़ोतरी के बाद कोलकाता में गैस सिलेंडर 2 हजार 351 रुपए का हो गया है। जबकि मुंबई में 2205 रूपये का हो गया है, चेन्नई में 2406 रुपए का हो गया है। बता दें इस बार कमर्शियल गैस सिलेंडर 250 रूपये महंगा हुआ है, हालांकि यह वृद्धि कमर्शियल गैस सिलेंडर के दामों में हुई है। अगर इन विधियों को देखें तो पिछले 2 महीनों में अब तक कुल 346 रुपए की वृद्धि हो चुकी है।

घरेलू गैस सिलेंडर के दामों में क्या हुआ है बदलाव!

देश में रसोई गैस के दामों की समीक्षा हर महीने की 1 तारीख को होती है, अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इनके दाम अलग-अलग होते हैं। आपको बता दें यह वृद्धि घरेलू एलपीजी सिलेंडर में नहीं बल्कि कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुई है, इस लिए घरेलू एलपीजी सिलेंडर उपभोक्ताओं को फिलहाल राहत मिली है। क्योंकि अभी 10 दिन पहले ही घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़े थे, जबकि 22 मार्च को ही कमर्शियल गैस सस्ता हुआ था। ईंधन कंपनियों ने 1 अप्रैल से भले घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया हो लेकिन महज 10 दिन पहले यानी 22 मार्च को ही लोगों के घर का बजट बिगड़ चुका है। ईंधन कंपनियों ने घरों में इस्तेमाल होने वाली रसोई गैस यानी 14.2 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में एक ही बार में 50 रूपये बढ़ा दिए थे। इसके बाद लाल रंग वाले इन सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 949 रुपए 50 पैसे हो गई थी, जबकि इससे पहले इनके दामों में 6 अक्टूबर 2021 को बदलाव किया गया था, और उस समय गैस सिलेंडर 899 रुपए 50 पैसे का हो गया था।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)