शॉक थेरेपी क्या है?

शॉक थेरेपी क्या है? (Shok Therapy Kya Hai): द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद 1945 से अमेरिका और सोवियत संघ से शीत युद्ध की शुरुआत हुई।

शीत युद्ध में हार के कारण सोवियत संघ की व्यवस्था धीरे-धीरे बिखरने लगे और 1991 में उनका भी विघटन हो गया आज के आर्टिकल में हम आपको शॉक थेरेपी क्या है? (Shok Therapy Kya Hai) के बारे जानकारी देने का प्रयास कर रहे है।

शॉक थेरेपी क्या है? | Shok Therapy Kya Hai


शॉक थेरेपी का अर्थ होता है आघात पहुंचा कर उपचार करना, 1991 में जब सोवियत संघ का विघटन हुआ तों नए बने देशों में पूंजीवादी व्यवस्था को स्थापित करने के लिए विश्व बैंक और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा शॉक थेरेपी का निर्माण किया गया।

क्योंकि सोवियत संघ समाजवादी विचारधारा पर बना था इसीलिए वह सभी उद्योग सरकार के अधीन काम किया करते थे। अब सोवियत संघ के विघटन के बाद इन सभी देशों में पूंजीवादी व्यवस्था स्थापित की जानी थी। शॉक थेरेपी के द्वारा सभी सरकारी उद्योगों को निजी हाथों में सौंप देने का प्रावधान था।

दूसरे शब्दों में government sector को private sector में बदलना ही शॉक थेरेपी था।

शॉक थेरेपी के उद्देश्य

01. राज्य की सम्पदा का निजीकरण
02. मुक्त व्यापार को अपनाना
03. पश्चिमी देशों की अर्थव्यवस्था से जुड़ना

शॉक थेरेपी के परिणाम

01. पूरी तरह से असफल
02. रूस का औद्योगिक ढांचा टूट गया
03. रूस की मुद्रा रूबल में गिरावट
04. समाज कल्याण की व्यवस्था की बर्बादी
05. बड़ी-बड़ी कंपनियों को उल्टे सीधे दामों में बेच दिया गया
06. आर्थिक विषमता बढ़ी देशों में अमीर तथा गरीबों में अंतर
07. खाद्यान संकट
08. काला बजारी को बढ़ावा
09. इतिहास की सबसे बड़ी गराज सेल
10. शॉक थेरेपी को इतिहास की सबसे बड़ी गराज सेल कहा गया क्योंकि बड़ी-बड़ी कंपनियों को बहुत ही कम दामों पर यानी कबाड़ के भाव बेच दिया गया।

शॉक थेरेपी फेल क्यों हो गई

ऐसा इसीलिए हुआ क्योंकि इस सेल में भाग लेने के लिए सभी नागरिकों को अधिकार पत्र दिए गए। यह अधिकार पत्र उन नागरिकों द्वारा काला बाजी बाजारियों बेच दिए गए क्योंकि उन्हें पैसों की जरूरत थी और साथ ही साथ वो इस स्थिति में भी नहीं थे वो इस स्थिति में भी नहीं थे की वह सेल में भाग ले सकें।

यह भी पढ़े: Rault Ka Niyam Kya Hai | राउल्ट के नियम क्या है?

निष्कर्ष

आज के आर्टिकल में हमने आपको शॉक थेरेपी क्या है? (Shok Therapy Kya Hai) के बारे में जानकारी देने का प्रयास किया है।



Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)