Shukarwar Ke Upay: शुक्रवार को ज़रूर करें ये अचूक उपाय, सुख समृद्धि मे कभी नहीं होंगी कमी

Shukarwar Ke Upay: हमेशा से ही शुक्रवार के दिन को शुक्रदेव से संबंधित माना जाता है।आपको बता दें कि शुक्रदेव को सुख-सौंदर्य का कारक माना जाता है, और शुक्रवार को पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ उपाय करने से जीवन में हमेशा बरकत आती रहती है।

शुक्रवार को है जरूरी लक्ष्मी पूजन

आपको बता दें कि शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी को समर्पित होता है , और इस दिन लक्ष्मी जी को प्रसन्न रखने और उनकी कृपा पाने के लिए भक्त व्रत रखते हैं। इस दिन पूरे विधि-विधान के साथ लक्ष्मी जी की पूजा की जाती है।वहीं मां लक्ष्मी जी धन की देवी हैं ऐसा कहते हैं कि जिन पर भी इनकी कृपा होती है उसके जीवन में कभी भी धन और वैभव की कोई कमी नहीं होती है। हालांकि शुक्रवार का दिन शु्क्र ग्रह या शुक्रदेव से भी संबंधित माना जाता है।

शुक्र देव भी होते हैं प्रसन्न

आपको बता दें कि शुक्रवार का दिन शु्क्र ग्रह या शुक्रदेव से भी संबंधित माना जाता है , और शुक्रदेव को सुख-सौंदर्य और रोमांस का कारक माना जाता है।ऐसा माना जाता है कि शुक्रवार के दिन पूरी श्रद्धा और समर्पण के साथ कुछ खास उपाय करने से जीवन में हमेशा तरक्की बनी रहती है। शुक्र देव की कृपा से जीवन में किसी भी तरह की कोई कमी नहीं होती है।

क्या हैं उपाय ?

1. देवी लक्ष्मी और शुक्र ग्रह की कृपा प्राप्त करने के लिए शुक्रवार का व्रत रखना बहुत ज्यादा फायदेमंद है। इस दिन शुक्र देव का खास मंत्र “ॐ शुं शुक्राय नम:” या “ॐ हिमकुन्दमृणालाभं दैत्यानां परमं गुरुम् सर्वशास्त्रप्रवक्तारं भार्गवं प्रणमाम्यहं” का 108 बार करने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

2. आपको बता दें कि माता लक्ष्मी और शुक्रदेव कभी भी गंदगी में वास नहीं करते हैं। इसलिए इनकी कृपा चाहते हैं तो अपना वातावरण शुद्ध रखें और घर में साफ-सफाई पर भी विशेष रूप से ध्यान देना बहुत जरूरी है।

3. अगर शुक्रवार की बात करें तो ये दिन सफेद रंग से संबंधित होता है इसलिए इस दिन ज्यादा से ज्यादा इस रंग का इस्तेमाल करना चाहिए।ध्यान दें कि शुक्रवार के दिन सफेद रंग के वस्त्र पहन कर ही पूजा पाठ करना चाहिए।

4. व्रत रखने के साथ ही साथ इस दिन शुक्र ग्रह से संबंधित चीजों का दान करना भी बहुत शुभ रहता है। आपको बता दें कि शुक्रवार के दिन सफेद रंग की चीजों का दान जैसे कि चावल, दूध, दही, आटा और मिश्री दान में आप दे सकते हैं। इसके अलावा शुक्रवार के दिन चींटियों और गाय को आटा खिलाने से भी शुक्र देव की कृपा होती है।

5.आप सब ये तो जानते ही होंगे कि भगवान विष्णु के बिना मां लक्ष्मी की पूजा अधूरी मानी जाती है। इसलिए ध्यान दें कि शुक्रवार के दिन भगवान विष्णु और लक्ष्मी का साथ में ही पूजन करना चाहिए। इससे धन , तथा सुख और समृद्धि की प्राप्ति होती है।

यह भी पढ़ें- Clove-Camphor Astro Tips: कपूर और लौंग के साथ करें ये टोटके, कभी नहीं होंगी घर की तिज़ोरी मे पैसों की कमी

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)