भाजपा के सवाल पर कांग्रेस का जवाब : कहा सोनिया गांधी ने कोविशील्ड के लगवाए हैं दोनों डोज, जाने क्या है पूरा मामला?

संबित पात्रा ने कांग्रेस से पूछे सवाल

बीते दिन कांग्रेस पार्टी ने कोवैक्सीन पर सवाल खड़े किए थे और कहा था इस वैक्सीन को बनाने के लिए बछड़े का सिरम मिलाया जाता है। इस सवाल का जवाब देते हुए भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की थी। उन्होंने पूछा था कि राहुल ,प्रियंका और सोनिया गांधी बताए उन्होंने वैक्सीन ली है या नहीं और ली है तो कब ली? पात्र ने पूछा क्या गांधी परिवार वैक्सीनेटेड है या नहीं? क्या गांधी परिवार को कोवैक्सीन पर भरोसा है? उन्हें इसका जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़े : वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल में क्या बारिश डालेगी खलल, जानिए 5 दिनों के मौसम का हाल

संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि वे लोग तो कहते थे कि जब उनकी सरकार आएगी तब वैक्सीन लगवाएगे। इस वैश्विक महामारी में हमें वैज्ञानिकों के सोच के साथ आगे बढ़ने की जरूरत है भ्रम फैलाने की जरूरत नहीं है। आपको बता दें प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा ने भी वैक्सीन पर सवाल खड़े कर चुके हैं।

सोनिया गांधी

यह भी पढ़े : ZEBRONICS की स्मार्ट वाच Zebronics ZEB-FIT4220CH कालिंग फीचर्स के साथ हुई लांच ,कीमत है बेहद कम।

जाने क्या है पूरा मामला

दरअसल बुधवार को कांग्रेस के एक नेता गौरव पांघी ने आरटीआई के द्वारा दिए गए एक जवाब की तस्वीर शेयर करते हुए कहा कि कोवैक्सीन के निर्माण के लिए गाय के बछड़े मारे जा रहे हैं। इसके बारे में मोदी सरकार को देश की जनता को स्पष्ट रूप से पहले ही बताना चाहिए था। कांग्रेस नेता गौरव पांघी के इस आरोप के बाद को वैक्सीन बनाने वाली कंपनी भारत बायोटेक ने भी अपनी सफाई दी। इस आरोप के बाद भाजपा भी कांग्रेस पर वार करने लगी है।

यह भी पढ़े : Battlegrounds mobile India गेम चुनिंदा यूजर्स के लिए हुआ रिलीज, जाने PUBG और इसमें क्या है अंतर ?

भाजपा को कांग्रेस का जवाब

संबित पात्रा के गांधी परिवार के वैक्सीनेटेड होने के सवाल पर गुरुवार को पार्टी ने जवाब दिया। कांग्रेस ने बताया सोनिया गांधी ने कोविशील्ड की दोनों डोज लगवा चुकी हैं। जबकि राहुल गांधी का शेड्यूल 16 मई को था लेकिन उसके ठीक पहले वे संक्रमित हो गए थे। नई गाइडलाइंस के मुताबिक संक्रमित व्यक्ति तय सीमा के बाद ही वैक्सीन लगवा सकते हैं। कांग्रेस ने अपने बयान में आगे कहा कि भाजपा को बेकार के मुद्दे नहीं बनाने चाहिए। मोदी सरकार को देश के लोगों को वैक्सीनेट करने का राज धर्म निभाना चाहिए।

यह भी पढ़े : कुंभ मेला में हुए फर्जी कोविड टेस्टिंग का मामला आया सामने, 530 सैंपल एक ही घर से कैसे लिए गए?

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)