Sri Lanka Emergency News 2021 : श्री लंका के राष्ट्रपति ‘गोटाबाया राजपक्षे’जो महिंद्रा राजपक्षे के भाई है। जिन्होंने अपने पूरे देश में मंगलवार को आपातकाल(Emergency) की घोषणा कर दी। श्रीलंका के ऑफिसियल द्वारा यह बताया गया है की यह food and economic emergency है। श्री लंका में मुद्रास्फीति बढ़ जाने के कारण सरकार को इमरजेंसी की घोषणा करनी पड़ी। ताकि जिन लोगो के ज्यादा करेंसी है वह अधिक मात्रा में सामान लेकर स्टोर न करने लग जाए। इस देश के पास विदेशी मुद्रा नहीं बचा। जिससे ये किसी दूसरे देश से लोगो की आवश्यक चीजों का आयात कर पाए।
विषय सूची

यह भी पढ़े:
NTA UPCET EXAM 2021 के प्रवेश पत्र हुए जारी, ऐसे करे डाउनलोड। |
श्री लंका आपातकाल (Emergency) में क्या आवश्यक वस्तुओ के दाम ?
भारत का पड़ोसी मुल्क श्री लंका में इस समय हालात गंभीर है। वंहा लोगो की बेसिक आवश्यकता हेतु जो चीजें है उनका दाम अब आसमान छू रहा है। लोगो के पास खाने के लिए कुछ नहीं है। लोगो के पास न केवल खाने के लिए बल्कि पेट्रोल ,डीजल की कमी महसूस की जा रही है।
कमी इतने बड़े स्केल पर देखी जा रही है यंहा के मिडल क्लास ,लोअर मिडल क्लास के लोग लाइन में खड़े होकर इंतज़ार कर रहे है ,ताकि कुछ भी खाने को जैसे आंटा,चावल ,दाल मिल जाए।
यह भी पढ़े:
IND vs ENG: रोहित को मिलेगी टीम की कमान! |
विदेशी मुद्रा में हुआ भारी गिरावट
श्रीलंका इस समय एक बड़े संकट से गुज़र रहा है। वंहा की विदेशी मुद्रा ( Forex Reserve ) एक दम खाली हो चुका है। जिससे की वह दूसरे देश के कोई सामान लेकर पेमेंट नहीं कर पा रहा है। विदेशी मुद्रा में भारी गिरावट होने का मुख्य कारण External Debt होना। इस देश चीन से ढेर सारा लोन ले रखा है । बैंक के आंकड़ों के अनुसार, सितम्बर 2021 में इस देश का विदेशी मुद्रा भंडार 2800 मिलियन अमेरिकी डालर है।

किन देशो के पास है सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा
विदेशी मुद्रा का प्रयोग दूसरे देशो से आयात व निर्यात के समय प्रयोग किया जाता है। हर एक देश की सेंट्रल बैंक के पास विदेशी मुद्रा का लेखा जोखा रहता है। भारत में यह काम RBI (रिज़र्व बैंक ऑफ़ इंडिया) देखती है। इसमें मुख्य रूप से 4 प्रकार की मुद्रा को स्टोर किया जाता है। सबसे ज्यादा विदेशी मुद्रा का भंडार चीन के पास 3,371,608 मिलियन अमेरिकी डॉलर। उसके बाद जापान ,स्विट्ज़रलैंड व चौथे स्थान पर भारत है जिसकी विदेशी मुद्रा 616,895 मिलियन अमेरिकी डॉलर तथा रूस ,ताइवान ,होन्ग कोंग व साउथ कोरिया है। तथा सबसे अंतिम देश किरिबाती जिसकी विदेशी मुद्रा 7 मिलियन अमेरिकी डॉलर है।
यह भी पढ़े:
Afghanistan & Taliban: भारत और तालिबान के बीच हुई पहली औपचारिक बातचीत, जाने किन मुद्दे पर हुई चर्चा । |
2 thoughts on “Sri Lanka Emergency: श्री लंका हुआ कंगाल हुई विदेशी मुद्रा में भारी कमी ,घोषित किया फ़ूड इमरजेंसी”