Weather update: उत्तर भारत में बेहाल करेगी Heatwave, ओडिशा आंध्र प्रदेश में तूफान का अलर्ट |

भीषण गर्मी से बेहाल उत्तर भारत के कई राज्यों में बीते सप्ताह लू का प्रकोप कम होने और मौसम में बदलाव से लोगों को मामूली राहत मिली थी लेकिन अब फिर हीटवेव का अलर्ट है। मौसम विभाग ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, समेत उत्तर भारत के कई राज्यों के तापमान में बढ़ोतरी के साथ लू चलने की चेतावनी जारी की है। दरअसल मौसम विभाग के मुताबिक लोगों कों हीटवेव की मुसीबत झेलनी पड़ सकती है कई राज्यों में एक बार फिर तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच रहा है। दिल्ली के मौसम की बात करें तो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज 8 मई कों न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। दिल्ली में आज लू से तो राहत रहेगी लेकिन आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली वालों कों हीटवेव का सामना करना पड़ सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली में 9 मई से 12 मई तक हीटवेव का अलर्ट है, इस दौरान अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की संभावना है जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रह सकता है।

ओडिशा-आंध्र में चक्रवाती तूफान का अलर्ट जाने मौसम का हाल

मौसम विभाग के मुताबिक महाराष्ट्र के विदर्भ के कुछ हिस्सों में 11 मई तक लू चलने की संभावना है। वहीं पश्चिमी राजस्थान में 8 मई से 11 मई तक हीटवेव क़ी चेतावनी है। दक्षिण हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में 8 और 9 मई कों हीटवेव परेशान करेंगी वही मध्य प्रदेश, दक्षिण पंजाब और जम्मू डिवीज़न में 10 से 11 मई तक लू की संभावना है। देहरादून, शिमला, मुंबई, लखनऊ और पटना में तापमान 36 डिग्री के आस पास रह सकता है। मौसम विभाग के मुताबिक देहरादून में तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 मेरी सेल्सियस रह सकता है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ में न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। आपको बता दें मौसम विभाग की माने तो दक्षिण अंडमान सागर पर बनें निम्न दबाव क़े क्षेत्र में 8 मई को चक्रवाती तूफान में तब्दील होने और 10 मई तक आंध्र प्रदेश आंध्र प्रदेश उड़ीसा के समुद्र तट तक पहुंचने की संभावना है। इसके बाद तूफान उत्तर पूरब की ओर मोड़ने उड़ीसा तट से दूर बंगाल के उत्तर पश्चिम घाटी की ओर बढ़ने की संभावना है हालांकि भारत मौसम विज्ञान विभाग नें 7 मई को कहा कि बंगाल की खाड़ी में बना चक्रवाती तूफान उड़ीसा या आंध्र प्रदेश में दस्तक नही देगा।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)