Assembly Election 2022 : क्या उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सत्ता वापसी करा पाएंगे प्रधान और ठाकुर ? जाने अन्य राज्यों के चुनाव प्रभारी के नाम।

देश में आने वाले कुछ महीनों के अंदर पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) होने हैं। इन पांच राज्यों में चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने पांचू चुनावी राज्यों में अपने प्रभारियों के नाम का ऐलान आज कर दिया है। आने वाले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, गोवा, मणिपुर में चुनाव होने हैं। इन राज्यों में आने वाले 2022 के मार्च और अप्रैल के महीने में चुनाव हो सकते हैं।

यह भी पढ़े: उत्तर प्रदेश में बच्चों की मौत पर Akhilesh Yadav ने योगी सरकार ने कसा तंज, कहा बच्चों को तो बचा ले सरकार।

धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) का प्रभारी बनाया गया

आपको बता दें इन 5 राज्यों में से चार राज्यों में अभी भाजपा की सरकार है। सबसे पहले उत्तर प्रदेश की बात करें तो यहां पर केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) के लिए चुनाव प्रभारी बनाया गया है। जबकि केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अर्जुन राम मेघवाल, सरोज पांडे, शोभा करंदलाजे, कैप्टन अभिमन्यु, अन्नपूर्णा देवी तथा विवेक ठाकुर को उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सह प्रभारी नियुक्त किया गया।

Assembly Election 2022

ट्विटर पर दी गयी जानकरी

इन सभी चुनाव प्रभारियों के नाम की घोषणा भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने किया है। उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव के लिए प्रभारियों के साथ-साथ संगठन प्रभारियों की भी नियुक्ति की गई। इनकी पूरी आधिकारिक सूची बीजेपी के ट्विटर हैंडल से साझा किया गया। इन जानकारियों से एक बात तो साफ हो गई उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव 2022 (Assembly Election 2022) के लिए धर्मेंद्र प्रधान को बहुत बड़ी जिम्मेदारी भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दी है। आने वाले समय में यह देखना होगा कि धर्मेंद्र प्रधान अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कैसे और कितना सही कर पाते हैं।

इन राज्यों में भी बनाये गए चुनाव प्रभारी

बाकी अन्य चार राज्यों की बात करें तो उत्तराखंड में जगत प्रकाश नड्डा ने केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी को चुनाव प्रभारी नियुक्त यार किया है तथा उनके साथ लॉकेट चटर्जी और सरदार आरपी सिंह को चुनाव का सह – प्रभारी बनाया गया है। पंजाब में होने वाले विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) की बात करें वहां पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के साथ-साथ हरदीप पुरी, मीनाक्षी लेखी, विनोद चावड़ा को प्रभारी के तौर पर जगत प्रकाश नड्डा ने नियुक्त किया है। वही महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस को गोवा चुनाव (Assembly Election 2022) के लिए प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। मणिपुर में भी अगले साल विधानसभा चुनाव होना है जिसके लिए केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को प्रभारी के तौर पर नियुक्त किया गया है।

5 में से 4 राज्यों में है बीजेपी की सरकार

आने वाले नए साल 2022 में मार्च और अप्रैल के महीने में इन पांचों राज्यों में चुनाव होने की संभावना है। इन आगामी चुनावों के लिए वक्त बेहद कम है इसलिए सभी राजनीतिक पार्टियां अपने अपने हिसाब से तैयारियों में जुट गई है। आपको बता दें पंजाब को छोड़कर बाकी अन्य चार राज्यों में अभी भी भाजपा की सरकार है।

यह भी पढ़े: UP Assembly Election : Asaduddin Owaisi ने ऐसा क्यों कहा की मैं अपनी इज्जत का सौदा नहीं कर सकता, बात होगी तो बराबरी की होगी ।

ब्राह्मणों को लुभाने में जुटी है सभी पार्टिया

ऐसा माना जा रहा है कि इन पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव (Assembly Election 2022) मिशन 2024 के सेमीफाइनल मैच की तरह से होगा। इन पांच राज्यों के चुनाव 2024 में होने वाले चुनाव पर असर डालेगी ऐसा माना जा रहा है। आपको बता दें उत्तर प्रदेश में ब्राह्मणों को लुभाने के लिए सभी पार्टियां जुटी हुई हैं। ऐसा माना जा रहा है कि ब्राह्मण समाज भारतीय जनता पार्टी से नाराज है इसलिए बाकी अन्य पार्टियां ब्राह्मणों को लुभाने की तैयारी में है। ब्राह्मणों को लुभाने के लिए मायावती अपनी सत्ता में वापसी के लिए ब्राह्मण सम्मेलन का भी आयोजन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े: SSC Exam Notification 2021 : SSC ने जारी किया नोटिफिकेशन SSC GD समेत कई अन्य परीक्षाओं की एग्जाम की तारीख़ तय।

अब देखना होगा कि आने वाले चुनाव में ब्राह्मण समाज किस तरफ अपना रुख रखते हैं और ब्राह्मण सम्मेलन तथा अन्य पार्टियों के ब्राह्मणों को लुभाने के तरीके पर ब्राह्मण उनकी तरफ झुकते हैं या फिर बीजेपी के साथ ही रह कर अपना मतदान करेंगे। ब्राह्मण किसके साथ है या किसके साथ नहीं यह आने वाला वक्त ही बताएगा।

यह भी पढ़े: T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2021 से पहले पाकिस्तान टीम को लगा बड़ा झटका! टीम के हेड कोच मिस्बाह उल हक ने छोड़ा टीम का साथ?

0 thoughts on “Assembly Election 2022 : क्या उत्तर प्रदेश में बीजेपी की सत्ता वापसी करा पाएंगे प्रधान और ठाकुर ? जाने अन्य राज्यों के चुनाव प्रभारी के नाम।”

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)