देश में थम रही है कोरोना के दूसरी लहर की रफ़्तार , मौत के आंकड़े चिंताजनक

देश में कोरोना की दूसरी लहर से के आंकड़ों में लगातार कमी देखी जा रही है। बीते कुछ दिनों से एक लाख से भी कम केस देश में आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने रविवार 13 जून को सुबह 8:00 बजे कोरोना के आंकड़े जारी किए। देशभर में कोरोना की दूसरी लहर अब धीरे-धीरे थमती हुई नजर आ रही है।

यह भी पढ़े :बीते 24 घंटे में हुआ दूसरा आतंकी हमला, आतंकियों ने पुलिस सीआरपीएफ के जवानों को फिर बनाया निशाना।

लगातार छठवे दिन भी आये एक लाख से कम मामले

भारत में बीते 6 दिनों से लगातार एक लाख से कम कोरोना के नए मामले आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार अगर बात करें तो पिछले 24 घंटे में करीब 80 हजार नए मामले पूरे देश में दर्ज किए गए हैं। लेकिन चिंताजनक आंकड़े मरीजों की मौत के हैं, जो 35 सौ से अधिक है। बीते 24 घंटे में 33 सौ से ज्यादा मरीजों ने अपनी कोरोना के वजह से जान गवाई है। भारत में फिलहाल 10 लाख 26 हजार एक्टिव मामले हैं।

यह भी पढ़े : धारा 370 पर एक बार फिर छलका दिग्विजय सिंह का दर्द, कहा धारा 370 हटाना अत्यंत दुखद निर्णय।

रिकवरी दर 95.26% पहुंचा

भारत सरकार के लिए मौत के आंकड़ों में कमी न होना बेहद चिंताजनक है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार भारत में मरीजों के ठीक होने की दर 95.26% पहुंच गया है। मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में कोरोना के 80834 नए मामले दर्ज किए गए हैं। मंत्रालय ने यह भी बताया किया आखिरी 71 दिनों में सबसे कम है।

24 घंटे 1.32 लाख से ज्यादा लोग हुए ठीक

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि बीते 24 घंटे में 1.32 लाख कोरोना के मरीज रिकवर हो चुके हैं। भारत में नए मामलों की संख्या घटने के साथ – साथ मरीज के ठीक होने की दर में भी तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। पांच राज्यों में ही 69.74% कोरोना के मामले सामने आए है। इसमें तमिलनाडु से 18.69% मामले अकेले यही से है। मौत के मामले में बीते 24 घंटे में सबसे ज्यादा मौत महाराष्ट्र में हुई है जहां का आंकड़ा 1966 है।

यह भी पढ़े : ब्लैक फंगस की दवा हुई टैक्स फ्री, कोरोना वैक्सीन पर 5% जीएसटी अभी भी बरकरार।

देश में कोरोना से जुड़े पिछले 24 घंटे के आंकड़े

आए कुल नए केस-  80,834                                                        
कुल ठीक हुए  –  1,32,062
कुल मौतें- 3,303 
देश में कोरोना संक्रमितों का कुल आंकड़ा- 2,94,39,989
देश में अब तक ठीक हुए मरीजों की संख्या- 2,80,43,446 
देश में कोरोना से मरने वालों का कुल आंकड़ा- 3,70,384
भारत में कोरोना के अब कुल एक्टिव केस- 10,26,159
कुल वैक्सीनेशन – 25,31,95,048

इन 5 राज्यों में बीते 24 घंटे में सबसे अधिक नए केस

तमिलनाडु- 15,108  केस
केरल- 13,832 केस
महाराष्ट्र-  10,697 केस
कर्नाटक- 9,785 केस
आंध्र प्रदेश-6,952 केस

कोरोना के 24 घंटे में उत्तर प्रदेश का आंकड़ा

नए मामले – 504
मौत के आकड़े – 68
ठीक हुए मरीज – 1757
एक्टिव केस – 9806

यह भी पढ़े : शिरोमणी अकाली दल और बसपा के बीच हुआ गठबंधन, सीटों का बंटवारा भी तय।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)