Mustard Oil Benefits: ठंड के मौसम मे सरसों के तेल को करें इस तरह से इस्तेमाल, इस तरह के मिलेंगे चमत्कारिक फायदे

Mustard Oil Benefits: अक्सर भारत के ज्यादतर घरों में सरसों के तेल का इस्तेमाल किया ही जाता है। आज हम आपको बताएंगे कि इस तेल के उपयोग से आपको क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।

सरसों का तेल एक ऐसा तेल है, जो हर भारतीय घर में बहुत ही आसानी से मिल जाता है।आप सभी ने सरसों के तेल के साथ प्रेम या घृणा के रिश्ते का अनुभव किया ही होगा क्योंकि हमें पता है कि यह तेल कितना ज्यादा उपयोगी और फायदेमंद होता है। ऐसे भी कई लोग हैं जिन्होंने अपने किचन में सरसों के तेल की जगह ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल भी किया है, लेकिन आपको बता दें सरसों के तेल के इन 5 दमदार आयुर्वेदिक फायदों के बारे में जानकर आप एकदम चौंक जाएंगे।

दूर करता है जोड़ो का दर्द

आपको बता दें कि सरसों का तेल प्राकृतिक दर्द निवारक है। यह बहुत जल्द सूजन को कम करता है , और जोड़ों के दर्द को भी खत्म करता है साथ ही साथ ये तेल एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। ये पूरे शरीर में ब्लड के फ्लो को उत्तेजित करता है।

नेचुरल उत्तेजक (stimulant)

आपको बता दें कि सरसों का तेल अत्यंत शक्तिशाली उत्तेजक है। उत्तेजक एक ऐसा पदार्थ है, जो शरीर में शारीरिक और नर्वस सिस्टम गतिविधि के लेवल को बढ़ाता है।साथ ही साथ सरसों के तेल का सेवन लिवर और तिल्ली को पित्त और पाचक रस छोड़ने के लिए प्रेरित भी करता है। इससे आपका डाइजेस्टिव सिस्टम ठीक होता है और हमारा एनर्जी लेवल बूस्ट होता है।

हेयर फॉल

आपको बता दें की सरसों के तेल के नियमित इस्तेमाल से आप अपने रूखे, डल और झड़ते बालों से आसानी से निजात पा सकते हैं। आयुर्वेदिक विशेषज्ञों की माने तो सरसों का तेल प्रोटीन और ओमेगा-3 अनसैचुरेटेड फैट से भरपूर होता है, जो बालों के विकास और पोषण के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण सप्लीमेंट है। इसके अलावा, तेल के एंटीफंगल और जीवाणुरोधी गुण गंजापन और स्कैल्प की समस्याओं को रोकने में भी मदद करते हैं। नारियल के तेल में सरसों का तेल मिलाकर अपने सिर की मालिश करने से बालों की जड़ें मजबूत होती हैं। जिससे बालों का गिरना कम हो जाता है।

यह भी पढ़ें- Mushroom Farming Business Ideas: आज ही केवल 5 हज़ार मे शुरु करें ये तगड़ा बिज़नेस, कम निवेश मे हर महीने आएगी छप्पर फाड़ कमाई

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)