UP CABINET EXPANSION : आज शाम को हो सकता है यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार, कांग्रेस से आये इन नेताओं को बनाया जा सकता है मंत्री, जाने कौन कौन बन सकता है मंत्री।

उत्तर प्रदेश में अगले साल विधानसभा चुनाव होना है जिसको लेकर सभी पार्टियां अपने अपने स्तर पर तैयारियां शुरू कर दी है। इसी बीच करीब 4 महीने बाद उत्तर प्रदेश में चुनाव होना है लेकिन अब आज शाम को योगी सरकार अपने कैबिनेट का विस्तार (UP CABINET EXPANSION) करने जा रही है।

यह भी पढ़े: SNEHA DUBEY कौन है जिसने UN में पाकिस्तान के पीएम IMRAN KHAN को दिया है करारा जवाब, स्नेहा दुबे ने पाक को क्या दिया जवाब जिससे इमरान हो गए बेचैन।

आज शाम को हो सकता है UP CABINET EXPANSION

खबरों के मुताबिक आज शाम को उत्तर प्रदेश कैबिनेट का विस्तार (UP CABINET EXPANSION) हो सकता है। इस कैबिनेट विस्तार (UP CABINET EXPANSION) में अलग-अलग पार्टियों से भाजपा में शामिल हुए नेताओं को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है।

कांग्रेस से बीजेपी में आये नेताओं को दिलाई जा सकती है मंत्री पद की सपथ

UP CABINET EXPANSION में कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए जितिन प्रसाद समेत कई अन्य मंत्रियों को शपथ दिलाई जाएगी। जितिन प्रसाद के अलावा कई अन्य मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं जिनमें पलटू राम, संजय गौड़, संगीता बिंद, दिनेश खटीक, धर्मवीर प्रजापति और छत्रपाल गंगवार शामिल हो सकते हैं।

यह भी पढ़े: Drug Resistance Malerial New Strain : अफ्रीका में मिला घातक नया स्ट्रेन, कोई भी दवा इसपर असरदार नहीं, जाने इस नए स्ट्रेन से जुडी जरूरी बातें।

लम्बे वक्त से UP CABINET EXPANSION था लंबित

आपको बता दें आने वाले करीब 4 से 5 महीने में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव (UP ASSEMBLY ELECTION 2022) होना है। चुनाव से ठीक पहले मंत्रिमंडल का विस्तार (UP CABINET EXPANSION) होना बेहद अहम माना जा रहा है। आपको बता दें उत्तर प्रदेश का कैबिनेट विस्तार (UP CABINET EXPANSION) लंबे समय से प्रतीक्षित था।

UP CABINET EXPANSION

केंद्रीय मंत्रिमंडल विस्तार में उत्तर प्रदेश से बनाये गए थे 7 मंत्री

8 जुलाई को जब केंद्रीय मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ था तो उत्तर प्रदेश को उसमें खास तवज्जो मिली थी। 8 जुलाई को केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में जातीय गणित को साधने की कोशिश की गई थी। मोदी कैबिनेट के विस्तार के दौरान उत्तर प्रदेश से 7 नए मंत्रियों में 4 ओबीसी, दो दलित और एक ब्राह्मण समाज के व्यक्ति को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। आपको बता दें इस वक्त मोदी के कैबिनेट में उत्तर प्रदेश का मजबूत प्रतिनिधित्व है। ऐसा पहली बार हुआ है जब केंद्रीय कैबिनेट में उत्तर प्रदेश से 15 मंत्री बनाए गए थे।

उत्तर प्रदेश में 2 पार्टियों ने किया है गठबंधन

आपको बता दें उत्तर प्रदेश के चुनाव को भाजपा बेहद गंभीरता से ले रही है। भारतीय जनता पार्टी ने बूथ को मजबूत करने का अभियान आरंभ कर दिया है। वहीं चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान भी यूपी में तीन दिवसीय प्रवास पर थे और चुनाव को लेकर चर्चा भी की थी। कुछ दिन पहले भारतीय जनता पार्टी के साथ निषाद पार्टी और अपना दल गठबंधन ने किया। इस दौरान चुनाव प्रभारी केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र सिंह भी मौजूद थे।

यह भी पढ़े: UP ELECTION 2022: बीजेपी के साथ 2 पार्टियों ने किया गठबंधन, विपक्षी पार्टियों के लिए हो सकती है बड़ी चुनौती, जाने किन पार्टियों ने किया है गठबंधन।

योगी और मोदी जी के काम पर लड़ा जाएगा चुनाव – धर्मेंद्र प्रधान

इन दो पार्टियों के गठबंधन के बाद उत्तर प्रदेश में भाजपा की स्थिति अब थोड़ी अन्य पार्टियों के मुकाबले मजबूत लग रही है। इस गठबंधन के दौरान केंद्रीय मंत्री और चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि इस बार का उत्तर प्रदेश का चुनाव योगी और मोदी जी के काम पर लड़ा जाएगा।

बीजेपी 350 से ज्यादा सीटे जित कर दुबारा बनाएगी सरकार – योगी आदित्यनाथ

कई बार मंच से योगी आदित्यनाथ ने इस बात का दावा किया है कि 2022 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश में 350 से ज्यादा सीटें जीतकर दोबारा सरकार में आएगी। वही उत्तर प्रदेश में विपक्षी पार्टी के रूप में समाजवादी पार्टी यह दावा करती है कि वह 2022 के चुनाव में 400 विधानसभा सीटें जीतकर अपनी सरकार बनाएगी।

बीजेपी के कार्यकाल में यूपी का हुआ है तेजी से विकास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस बात का दावा करते रहते हैं कि पिछले साढ़े 4 साल में भाजपा के कार्यकाल में यूपी का विकास तेजी से आगे बढ़ा है। प्रदेश में निवेश का माहौल बन रहा है और भ्रष्टाचार व खराब कानून व्यवस्था से लोगों को निजात मिल गई है। योगी इस बात का दावा करते हैं कि जनता एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाएगी।

यह भी पढ़े: Pradhan Mantri Digital Health Mission: देशवाशियों के लिए 27 सितम्बर को मोदी करेंगे इस योजना का शुभारंभ, जाने कैसे आप भी ले सकते है इस योजना का लाभ, देने होंगे ये डॉक्युमेंट।

1 thought on “UP CABINET EXPANSION : आज शाम को हो सकता है यूपी में मंत्रिमंडल का विस्तार, कांग्रेस से आये इन नेताओं को बनाया जा सकता है मंत्री, जाने कौन कौन बन सकता है मंत्री।”

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)