World Population Day : उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-30 को सीएम योगी ने किया जारी, जाने इस निति से जुडी जरूरी बाते।

आज रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-30 को जारी कर दिया है। सीएम योगी ने दुनिया में जनसंख्या की बढ़ती इस समस्या पर अपनी चिंता जताई है। सीएम योगी ने कहा की विकास में जनसंख्या एक बड़ी बाधा डालती है। सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जारी यह नीति इस समस्या का समाधान करेगी।

इस निति से जुडी हर जानकारी पढ़ने के लिए इस लिंक को क्लिक करे।

उत्तर प्रदेश जनसंख्या नीति 2021-30

इस नई निति में सभी तबके के लोगों का रखा गया है ध्यान

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि इस नीति को बनाते समय हमने हर तबके के लोगों का विशेष ध्यान रखा है। मुख्यमंत्री योगी ने कहा की जनसंख्या के नियंत्रण के लिए सबका प्रयास जरूरी है और पिछले 4 दशकों से इस पर चर्चा हो रही थी। मुख्यमंत्री के मुताबिक जनसंख्या नियंत्रण के लिए सबसे पहला कार्य जागरूकता का है और यह जनसंख्या नियंत्रण इसी लक्ष्य हासिल होगा।

यह भी पढ़े: असम सरकार का लव जिहाद पर प्रहार, जल्द बनेगा इसके लिए कानून।

दो बच्चों के बीच में अंतराल जरूरी

सीएम योगी ने जनसंख्या नीति को लागू करते हुए कहा कि जहां भी जनसंख्या नीति लागू हुए हैं वहां अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं। उत्तर प्रदेश में जनसंख्या नियंत्रण कर पूरे प्रदेश में खुशहाली लाने का है। आबादी के हिसाब से सबसे बड़ा राज्य उत्तर प्रदेश ही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर दो बच्चों के बीच में अंतराल नहीं होता है तो उनके पालन पोषण पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

यह भी पढ़े: New IT Rule : नए आईटी नियमों के आगे ट्विटर हुआ नतमस्तक, रेजिडेंट ग्रीवेंस ऑफीसर को नियुक्त किया।

जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े उद्घाटन

उत्तर प्रदेश में अब प्रजनन दर को घटाने की जरूरत होगी और इसके लिए सभी तबके के लोगों को एक साथ जोड़ना होगा तभी सफलता हाथ लगेगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बढ़ती जनसंख्या के बारे में हमें सोचना होगा। बढ़ती जनसंख्या गरीबी का मुख्य कारण भी है। आपको बता दें आज आज विश्व जनसंख्या दिवस है जिसके अवसर पर मुख्यमंत्री आवास पर एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनसंख्या स्थिरता पखवाड़े का भी उद्घाटन किया।

यह भी पढ़े: Business : ICICI बैंक अब वसूलेगा अपने ग्राहकों से ज्यादा चार्ज, इसके पीछे ये है बड़ी वजह !

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)