Viral News: प्यार किया और फिर कर दिए 20 टुकड़े!!

Viral News: वारदात ऐसी की दिल दहला दे। ऐसा शातिर दिमाग लगाया कि किसी को 6महीने तक कानों कान खबर तक नहीं लगी। वारदात है राजधानी दिल्ली की। ये कहानी है श्रद्धा और आफताब की।

एक प्रेमी जोड़ा जो एक दूसरे से इतना प्रेम करते थे की दोनों शादी करना चाहते थे। दोनों ही मुंबई के रहने वाले थे। दोनों को शादी करनी थी लेकिन श्रद्धा के माता पिता ने शादी से इंकार कर दिया क्योंकि दोनों का धर्म अलग था। इसलिए दोनों मुंबई से दिल्ली आ गए और लिव-इन में रहने लगे।
कुछ दिनों बाद ही दोनों में लड़ाइयां शुरू हो गई। बताया जा रहा है कि श्रद्धा ने अपने माता पिता को फोन कर के बताया था कि आफताब उसके साथ मार-पीट करता था।

तकरीबन 6महीने पहले दोनों में इतनी जबरदस्त लड़ाई हुई कि आफताब ने श्रद्धा को गला दबाकर मार दिया। उसके बाद आफताब ने श्रद्धा के तकरीबन 15 से 20 टुकड़े किए, एक नया फ्रिज खरीदा और उसमे श्रद्धा के टुकड़े रखे। उसके बाद आफताब एक पिट्ठू बैग में हर रोज एक टुकड़ा रात में लेकर निकलता था और उसकी बॉडी के टुकड़ों को ठिकाने लगा कर आता रहा। किसी को पता न चले इसलिए फ्लैट में अगरबत्ती जला कर रखता था।

पिछले 3महीनों से श्रद्धा के माता पिता से उसकी बात नहीं हुई थी, उसके बाद श्रद्धा के माता पिता ने FIR करवाई और पुलिस ने आफताब को ढूंढ निकाला।

आफताब ने पुलिस के सामने यह कबूल किया कि श्रद्धा उस पर शादी का दबाव बना रही थी इसलिए उसने श्रद्धा को मार डाला।

कशिश श्रीवास्तव

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)