UP Assembly Election 2022 : उत्तर प्रदेश में अगले महीने की 10 तारीख से मतदान शुरू हो जाएगा। राजनीतिक दल तैयारियों में जुटे हैं। सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) से लेकर मुख्य विपक्षी पार्टियां समाजवादी पार्टी (SP) बहुजन समाज पार्टी(BSP) और कांग्रेस (Congress) सभी अपनी-अपनी जीत का दावा कर रही हैं।
UP Assembly Election 2022 में समाजवादी पार्टी महा गठबंधन तैयार कर रही है?
UP Assembly Election 2022: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के खिलाफ समाजवादी पार्टी महा गठबंधन तैयार कर रही है। इस बीच भीम आर्मी के मुखिया चंद्र शेखर आजाद शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के दफ्तर पहुंचकर अखिलेश यादव से मिले हैं। खबर है, कि दोनों के बीच काफी देर तक गठबंधन को लेकर चर्चा हुई थी। हालांकि अभी दोनों की तरफ से ये सार्वजनिक नहीं किया गया है। कि उनके बीच गठबंधन की सहमति बनी है या नहीं वो मिलकर चुनाव लड़ेंगे या नहीं दरसल भीम आर्मी और समाजवादी पार्टी में गठबंधन और सीट बंटवारे को लेकर पिछले कुछ दिनों से बातचीत चल रही है। चंद शेखर गुरुवार को भी समाजवादी पार्टी दफ्तर पहुंचे थे। चंद शेखर आजाद ने पहले ही कहा था। कि उनकी पार्टी ने तय किया है कि गठबंधन के साथ में 2022 चुनाव में जाना चाहिए। और शुक्रवार को जब अखिलेश यादव से मिलकर चंद शेखर आजाद बाहर निकले तो समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर चुनाव लड़ने पर कोई बयान नहीं दिया।
हालांकि उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (BJP) नेताओं के समाजवादी पार्टी में जाने को लेकर कहां की लोग डर गए हैं। अब आचार संहिता में उन्हें सच कहने का मौका मिल गया है। अखिलेश और चंद्र शेखर की मुलाकात सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने करवाई है। चंद शेखर सुहेलदेव की भागीदारी संकट मोचन से पहले ही जुड़े थे। अगर अखिलेश यादव को भीम आर्मी का साथ मिलता है। तो उन्हें बड़ा फायदा होगा। चंद शेखर मायावती के कोर दलित वोटों को प्रभावित करके अखिलेश के पारे में ला सकते हैं। ऐसे में देखना होगा। कि 2022 में विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election 2022 )में चंद शेखर साइकिल के साथ सवारी करते हैं, या नहीं और सवारी करते हैं। तो सत्ता की कुर्सी तक पहुंच पाते हैं या नहीं। ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब 10 मार्च को ही मिलेगा।
यह भी पढ़े : UP Assembly Election 2022 : BJP में भागमभाग, क्या योगी के विधायकों को तोड़ रहे है अखिलेश ?