उत्तर प्रदेश का सबसे गरीब MLA, BJP उमीदवार को दी पटखनी!

वैसे करोड़ पति विधायको की लिस्ट में आपने कई नाम सुने होंगे लेकिन उत्तर प्रदेश के चित्रकूट सदर सीट से विधायक बने अनिल प्रधान पटेल का सियासी सफर कुछ अलग है। समाजवादी पार्टी (SP) अध्यक्ष अखिलेश यादव के बगल में लाल पगड़ी के साथ हरे रंग के ड्रेस में खड़ा शख्स चंदे से चुनाव लड़ा। ADR के रिपोर्ट के मुताबिक अनिल प्रधान पटेल गरीब विधायको की लिस्ट में नंबर एक पर है, अनिल प्रधान पटेल के पास ना तो कोई जमीन ना ही कोई घर चुनाव लड़ने के लिए चंदे पर रूपये मिले और चंदे के रूपये से चुनाव लड़े और विधायक बन गये। इस बार के विधान सभा चुनाव में ADR की सूची में उत्तर प्रदेश चुनाव में जीते 403 विधायको 366 विधायक करोड़ पति लेकिन अनिल प्रधान पटेल को सबसे नीचे का नंबर मिला है, जो सबसे गरीब विधायको की सूची कहलाती है।

उत्तर प्रदेश के सबसे गरीब विधायकी उम्मीदवार?

अनिल प्रधान पटेल नें चिटकूट सदर सीट से भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार में राज्य मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय को 20 हजार वोटों से हरा दिया। और विधायक बन गये, नामांकन दाखिल पत्र में अनिल प्रधान पटेल की संपत्ति की रूप रेखा सामने आई अनिल प्रधान पटेल के पास बैंक 30 हजार 496 रूपये है। कोई जमीन, गाड़ी, असलहा या मकान नहीं है। और पूरा चुनाव अनिल प्रधान पटेल नें चंदे पर लड़ा और एक मंत्री को हरा दिया।

Leave a Comment

नरेंद्र मोदी की माँ का निधन कब हुआ? | Heera Ben Ka Nidhan Kab Hua कर्नाटक के मुख्यमंत्री कौन है?, Karnataka Ke Mukhya Mantri kon Hai, CM Of Karnataka कर्नाटक के बिजली मंत्री कौन है? , Karnataka Ke Bijli Mantri Kon Hai, Electricity Minister Of Karnataka पश्चिम बंगाल में Bikaner Express के 12 डिब्बे पटरी से उतरे विधानसभा चुनाव उत्तर प्रदेश (Assembly elections Uttar Pradesh)